दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी अदाणी सीमेंट ने सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल करके मां दुर्गा को एक विशाल ‘एरियल ट्रिब्यूट’ दिया है. अदाणी सीमेंट ऐसा करने वाली पहली और एकमात्र सीमेंट कंपनी बन गई है. ‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’ कैंपेन (जो नवरात्रि और दुर्गा पूजा 2026 के लिए है) के तहत मध्य प्रदेश में काइमोर प्लांट में मां दुर्गा का सीमेंट की बोरियों से एक इंस्टॉलेशन बनाया गया. इसे 70× 70 फीट के कैनवस पर 15000 अंबुजा और ACC सीमेंट की बोरियों (750 टन सीमेंट) से तैयार किया गया और इसे बनाने में कुल 12600 मैन-आवर्स की मेहनत लगी. इसे बनाने के बाद ऊपर से इसके शानदार नजारे को डिजिटल मूवी में कैद भी किया गया है.
भूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770 MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ …
12600 घंटे में पूरी हुई मां दुर्गा रुपी संरचना
जमीन पर सीमेंट की 15000 बोरियां बहुत सटीकता के साथ रखी गईं, जो अलग-अलग इकाइयों की तरह दिख रही थीं. जैसे-जैसे एरियल कैमरा ऊपर उठा, लाइनें आकार में बदलने लगीं, रंग भावों में ढलने लगे और मां दुर्गा का भव्य रूप सामने आया. हजारों बिल्डिंग ब्लॉक्स को धैर्यपूर्वक एक साथ रखकर उनका मुकुट, आंखें, 10 भुजाएं और लहराता हुआ स्वरूप तैयार किया गया था. 12600 घंटों की मेहनत से बनी इस रचना ने आकार को कहानी में बदल दिया, जो आस्था, शक्ति और भरोसे को दृश्य रूप देने के लिए इंसानी कोशिशों का अनगिनत मेल है. यह कैंपेन अदाणी सीमेंट कंपनी के पोर्टफोलियो के 2 मुख्य ब्रांड विचारों के मिलन पर आधारित है.
Adani Arogya Mandir Kolkata: 4000 करोड़ रुपये का अस्पताल, 10000 …
मां दुर्गा शक्ति सुरक्षा की प्रतीक मानी जाती
‘शक्ति’ अंबुजा सीमेंट के मजबूती के वादे को दर्शाती है, जबकि ‘विश्वास’ ACC की 9 दशकों पुराने भरोसे की विरासत से प्रेरित है. शक्ति और सुरक्षा की प्रतीक मानी जाने वाली मां दुर्गा के रूप में यह दोनों विचार आस्था, परंपरा और सामूहिक प्रयास के सम्मान में एक साथ आते हैं. कैंपेन का शीर्षक, ‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’, भरोसे और ताकत के इस मिलन को सीमेंट से बनी रचना के जरिए व्यक्त करता है जिससे घर और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जाते हैं. इसकी शुरुआत जमीन के करीब से होती है, जहां हाथ काम कर रहे हैं, सीमेंट की बोरियां अपनी जगह पर रखी जा रही हैं. उस विशाल व्यवस्था को दर्शक तब देख पाते हैं, जब 15000 अलग-अलग बोरियां मिलकर माँ दुर्गा का भव्य रूप ले लेती हैं.
संबंधित खबरें
68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines