Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar: UP के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चल रहा है लेजर शो
Aaj Ki Taaza Khabar: UP के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में लेज़र शो चल रहा है. मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पवित्र भगवा झंडा, "धर्म ध्वज" फहराया.
Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब पुलिस ने BSF के साथ चलाया संयुक्त अभियान में 5.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, 4 मैगजींन की बरामद
Aaj Ki Taaza Khabar: एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने बताया कि "कल SHO सदर ने एक सूचना के आधार पर BSF के साथ एक संयुक्त अभियान में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया. लगभग 5.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, 4 मैगजींन और कुछ ज़िंदा राउंड बरामद किए गए."
Aaj Ki Taaza Khabar: UP के CM योगी आदित्यनाथ हुए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल
Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हुए शामिल.
Aaj Ki Taaza Khabar: पटना हाई कोर्ट की बिल्डिंग को बेहतर बनाने के लिए खर्च होंगे 302.56 करोड़ रुपये, मंत्री का पदभार संभालने के बाद बोले मंगल पांडे
Aaj Ki Taaza Khabar: मंत्री का पदभार संभालने के बाद मंगल पांडे ने कहा कि "सरकार ने एक बार फिर पटना हाई कोर्ट की बिल्डिंग को बेहतर तरीके से बनाने का फैसला किया है. काम शुरू हो चुका है, और इस प्रोजेक्ट पर 302.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें मल्टी-लेवल कार पार्किंग, एक ऑडिटोरियम, एक IT बिल्डिंग, और भी बहुत कुछ होगा."
Aaj Ki Taaza Khabar: 'श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था', कुरुक्षेत्र में बोले PM नरेंद्र मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था. कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. सिख परंपरा के लगभग सभी गुरू अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे.'
Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार में राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास को कराना होगा खाली, दूसरी जगह 39 हार्डिग रोड पर किया गया आवंटित
Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर राबड़ी आवास खाली करने का आदेश दे दिया है. राबड़ी आवास जो 2006 से लालू परिवार को पता था अब वो बदल जाएगा. सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास को खाली करने का आदेश जारी कर दिया है. यह आवास विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाते पूर्व में आवंटित किया गया था. नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पूल का आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना कर्णांकित किया जाता है. इस आदेश में कहा गया है कि पूर्व के आवेश को विखण्डित करते हुए श्रीमती राबड़ी देवी, माननीय नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् को नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् हेतु कर्णांकित आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया जाता है.
Aaj Ki Taaza Khabar: चीन के एयरपोर्ट पर भारतीय महिला से अभद्रता पर क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू?
Aaj Ki Taaza Khabar: अरुणाचल प्रदेश की एक महिला के चीन में ट्रांजिट करने के मामले में, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट किया, "मैं अरुणाचल प्रदेश की एक गर्वित भारतीय नागरिक प्रेमा वांगजोम थोंगडोक के साथ शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा किए गए गलत बर्ताव से बहुत हैरान हूं. वैलिड भारतीय पासपोर्ट होने के बावजूद उन्हें बेइज्जत करना और नस्ली मजाक उड़ाना बहुत बुरा है. अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अहम हिस्सा है और हमेशा रहेगा. इसके अलावा कोई भी इशारा बेबुनियाद और गलत है. ऐसा बर्ताव इंटरनेशनल नियमों का उल्लंघन करता है और हमारे नागरिकों की इज्ज़त का अपमान है. मुझे पूरा भरोसा है कि भारत सरकार का विदेश मंत्रालय इस मामले को तुरंत उठाएगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों."
Aaj Ki Taaza Khabar: 'पंजाब के 3 शहरों में E रिक्शा और बस सर्विस फ्री', CM मान का ऐलान-आनंदपुर साहिब में बनेगी वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी
Aaj Ki Taaza Khabar: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया. साथ ही मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि अमृतसर, तलवंडी साबो और आनंदपुर साहिब शहर में दर्शन करने आने वाले लोगों को फ्री E रिक्शा और बस सर्विस दी जाएगी. मुख्यमंत्री मान आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar: राफेल फाइटर जेट के सबसे घातक हथियार हैमर मिसाइल को लेकर बड़ा अपडेट, अब भारत में बनेंगी
Aaj Ki Taaza Khabar: राफेल फाइटर जेट के सबसे घातक हथियार हैमर मिसाइल को लेकर बड़ा अपडेट है. भारत में ही अब हैमर मिसाइल का निर्माण होगा. इसे लेकर फ्रांस के साथ डील फाइनल हो चुकी है.
Aaj Ki Taaza Khabar: श्री आनंदपुर साहिब में बड़ा ऐलान कर सकते हैं मुख्यमंत्री मान, कार्यक्रम में केजरीवाल भी हुए शामिल
Aaj Ki Taaza Khabar: श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बड़ा ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुद्वारा बुड्ढा दल कैंटोनमेंट के मुख्य पंडाल में हो रहे कार्यक्रम में यह ऐलान कर सकते हैं. 'पवित्र शहर' के ऐलान के बाद श्री आनंदपुर साहिब के श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा मिलेगा. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar: 'ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण', भोपाल में IAS संतोष वर्मा के बयान पर विवाद
Aaj Ki Taaza Khabar: भोपाल में एक सीनियर IAS संतोष वर्मा के आरक्षण को लेकर दिए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है, अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय अधिवेशन में वरिष्ठ IAS अधिकारी और नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि "जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए." इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूट पड़ा है, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने भी आईएएस अधिकारी के इस बयान को अखिल भारतीय सेवा आचरण के विरुद्ध और ब्राह्मण सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हमीरपुर का जवान शहीद, सूचना मिलते ही पूरे गांव में गम का माहौल
Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का जवान गोविंद यादव जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया. जवान गोविंद यादव के देशसेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में गम का माहौल बन गया. गोविंद यादव 2012 से आर्मी में रहते हुए देश सेवा कर रहे थे. गोविंद यादव हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के रहने वाले थे.
Aaj Ki Taaza Khabar: SIR के विरोध में फिर सड़क पर उतरेंगी CM ममता बनर्जी, उत्तर 24 परगना में निकालेंगी जुलूस
Aaj Ki Taaza Khabar: SIR के विरोध में आज फिर CM ममता बनर्जी सड़क पर उतरेंगी. इससे पहले उत्तर 24 परगना के मतुआगढ़ में आज मुख्यमंत्री ममता के नेतृत्व में जुलूस निकाला जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री बनगांव के त्रिकोण पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगी. सभा को संबोधन सुनने के लिए पहुंचे हजारों की संख्या में लोग हाथों में टीएमसी पार्टी का झंडा लेकर जुटने शुरू हो गए हैं. जनसभा के बाद मुख्यमंत्री SIR के विरोध में पदयात्रा पर निकलेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की न्यूज एंकर के खिलाफ साइबर बुलिंग का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक न्यूज एंकर की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने, साइबर बुलिंग करने और लगातार धमकाने वाले आरोपी 40 वर्षीय चेत कमल प्रकाश को मुंबई से गिरफ्तार किया है. दिल्ली के पल्ला बख्तावरपुर की रहने वाली पीड़िता ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी तस्वीरें चुराकर… फर्जी और अपमानजनक कंटेंट के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है. यही नहीं… वही आरोपी उसे फोन कर शादी तोड़ने और परिवार को परेशान करने की धमकियां भी दे रहा था.
Aaj Ki Taaza Khabar: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे कल से उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के दौरे पर
Aaj Ki Taaza Khabar: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे कल से उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह नगर परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभाएं करेंगे. बुधवार को नंदुरबार, शिरपूर, अमळनेर, पारोळा, चांदवड और पिंपलगांव में सभा होगी. इसके अलावा गुरुवार को पाथरी, मानवत, परतूर, हदगांव और मुखेड में सांसद डॉ. शिंदे सभा करेंगे. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद अब सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी जोरदार प्रचार मुहिम शुरू करने वाले हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भारत दौरा स्थगित, दिल्ली में हुए धमाकों के बाद लिया यह फैसला
Aaj Ki Taaza Khabar: इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिसंबर में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी है. हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों के बाद यह फैसला लिया गया है. नेतन्याहू की यह यात्रा 2018 के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होती. 10 November के दिल्ली धमाकों के बाद यह पहली हाई-प्रोफाइल यात्रा है जो सुरक्षा कारणों से टली है. इसे लेकर अटकलें हैं कि क्या इजरायली खुफिया एजेंसियों को किसी संभावित खतरे की जानकारी मिली है, जिसके मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, वोल्वो बस से ट्रक की भिड़ंत में एक यात्री की मौत, 31 घायल
Aaj Ki Taaza Khabar: राजगढ़ (अलवर). राजगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली–मुम्बई एक्सप्रेसवे के पिनान इंटरचेंज की पुलिया पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. अहमदाबाद से दिल्ली जा रही वोल्वो बस सुबह लगभग 6 बजे एक ट्रक से जोरदार टकरा गई. हादसे में 31 यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि वोल्वो बस अहमदाबाद से कल दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. हादसे के बाद घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गई, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आईं. पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गंभीर मशक्कत के बाद ट्रक में घुसी बस को हटाया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar: जयपुर बारां के अंता से विधानसभा उपचुनाव जीते प्रमोद जैन भाया आज लेंगे शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar: जयपुर बारां के अंता से विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने प्रमोद जैन भाया आज शपथ लेंगे। सुबह 11.00 बजे विधानसभा स्थित स्पीकर के चेंबर में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी प्रमोद जैन भाया को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ ही कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar: रोहतक में हत्या के चार आरोपियों का एनकाउंटर, फिर घायल हालत में निकाला जुलूस
रोहतक। रोहतक जिले की कहानी गांव में सपना नामक विवाहिता के चारों हत्यारोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी और इन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चार आरोपियों को आज पुलिस सड़क पर लेकर निकले और लोगों के सामने एक संदेश दिया के बदमाशों से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आम जनता की सुरक्षा में साथ खड़ी है। पुलिस ने इस तरह से जुलूस निकालकर यह संदेश दिया है कि अपराध में शामिल होने वालों का यही हश्र होगा।
Breaking News: आज 25 नवंबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में आज रामजन्मभूमि मंदिर में ध्वज आरोहण समारोह के बाद कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह में शामिल होंगे. गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस को लेकर आज दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में स्कूल बंद हैं. पटना में नीतीश कुमार की आज नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. भारत-नेपाल का आज संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण 19’ उत्तराखंड में शुरू होगा. सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मामलों पर सुनवाई होगी, इसमें एक महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में OBC आरक्षण को चुनौती का केस है. असम BJP के AI-वीडियो पर याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
आज ही हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
58 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
2 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
3 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
19 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
20 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines