हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 94 ढांचों को गिराया और 114 प्रॉपर्टी सील

Aaj Ki Taaza Khabar: अमृतसर से लेकर दिल्ली और कोलकाता तक, आज का दिन प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही नजरिए से 6 जून काफी व्यस्त रहने वाला है. बड़े घटनाक्रमों पर आज पूरे देश की नज़र बनी हुई है.

विज्ञापन

Live Updates

23:35 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा एक्शन

22:50 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर के कोचिंग सेंटर पर लटकी तलवार

पटना में चल रहे कोचिंग विवाद के बीच अब खान सर की कोचिंग एक नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। फायर सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर बड़ा सवाल उठा है और अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। खान सर और उनकी कोचिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब फायर सेफ्टी का मुद्दा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की है। इसी दौरान खान सर की कोचिंग में भी फायर सेफ्टी से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। एक तरफ खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है तो दूसरी तरफ उनके कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने इस बात की जानकारी दी है कि खान ग्लोबल स्टडीज में कई तरह की त्रुटियां पाई गई है, 15 दिनों के अंदर अगर मानकों का पालन नहीं किया गया तो खान सर के कोचिंग पर ताला लटक सकता है।

22:15 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RJD कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राबड़ी देवी, लालू यादव और तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में धरना दिया

22:03 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार में चलती बस में लगी आग

21:22 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सतगुरु उदय सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

20:00 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत- एस जयशंकर

19:14 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनाली में भीड़ की वजह से ट्रैफिक जाम

16:46 (IST) 06 Jun 2026

राज्यसभा चुनाव के लिए पवन खेड़ा ने भरा नामांकन

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जी, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद जी तथा कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

15:01 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही, दो हिस्सों में बंटा कोच

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक लुधियाना स्टेशन से कटरा की ओर जाने वाली कटरा एक्सप्रेस ट्रेन जब प्लेटफार्म पर खड़ी थी और स्टेशन से रवाना होने लगी तो जैसे ही इंजन ने चलने के लिए ट्रेन को पुल किया तो एक बोगी का हिस्सा वैक्यूम बनने से या यू कह लीजिए के खिंचाव का दबाव बनने से कोच की कंपलिंग के साथ जुड़ी पूरी की परी चेसिस ही बीच में से टूट गई जिससे कोच दो हिस्सों में बट गया। गनीमत यह रही के कोच का हिस्सा बाथरूम की तरफ से टूटा जिसकी वजह से कोई जानी नुकसान होने से बच गया और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। क्योंकि बताया जा रहा है कि उस वक्त उस वाले हिस्से की ओर कोई यात्री मौजूद नहीं था नहीं तो कोई जानी नुकसान भी हो सकता था। फिलहाल अब रेलवे इस बात की जांच कर रहा है कि आखिरकार यह कोच कैसे और किस वजह से बीच में से कमजोर था और इंजन द्वारा खींचने पर उसका वैक्यूम या फ़िर खींचाव का दबाव बनने से कोच बाथरूम की साइड कम्पलीट कम्पलिंग सहित बीच में से ही टूट गया। इस घटना के दौरान इतना जोरदार धमाका हुआ के सभी यात्रियों को यह लगा की कोई बहुत बड़ा बम ब्लास्ट या फ़िर कोई जबरदस्त धमाका हो गया है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था क्योंकि यह ट्रेन की कंपलिंग के बीच में से टूटने की आवाज थी। फिलहाल इस पुरे मामले में रेलवे का कोई भी अधिकारी अभी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

13:02 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पश्चिमी बंगाल को 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : कोलकाता: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के लिए ₹1 लाख करोड़ की अभूतपूर्व रेल परियोजनाओं की बड़ी घोषणा की है. इस भारी-भरकम निवेश से बंगाल के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की सूरत बदलने वाली है. इस घोषणा की सबसे बड़ी यूएसपी दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन है. यह हाई-स्पीड ट्रेन लखनऊ और पटना होते हुए चलेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र 6 घंटे में पूरा होगा. रेल मंत्री ने साफ किया कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर बेहद तीव्र गति से काम शुरू होगा. इसके अतिरिक्त, राज्य में यातायात को सुगम बनाने और हादसों को रोकने के लिए 538 फ्लाईओवर व अंडरपास का निर्माण किया जाएगा. साथ ही, 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत बंगाल के 102 स्टेशनों का आधुनिक पुनर्निर्माण होगा और मेट्रो रेल नेटवर्क का भी द्रुत विकास किया जाएगा. घोषणाओं के बीच रेल मंत्री ने जमीनी हकीकत परखने के लिए शहर में आम आदमी की तरह ऑटो और मेट्रो में सफर भी किया, जिसकी खासी चर्चा हो रही है.

12:26 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : सूरत से डरा देने वाली खबर, 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे 7 लोग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : गुजरात के सूरत से एक डरा देने वाली घटना सामने आई है, जहां वेसू इलाके के कैनाल रोड स्थित गैलोपिट कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई. इस तकनीकी खराबी के कारण एक 7 साल के बच्चे सहित कुल 7 लोग करीब 45 मिनट तक लिफ्ट के भीतर फंसे रहे. यह हादसा उस समय हुआ जब लिफ्ट माइनस-थ्री (-3) बेसमेंट लेवल पर जा रही थी. अचानक झटका लगने से लिफ्ट रुक गई और उसका वेंटिलेशन, पंखे व लाइट बंद हो गए. बेसमेंट में मोबाइल नेटवर्क न होने और इमरजेंसी अलार्म बेल काम न करने की वजह से फंसे हुए लोग मदद के लिए संपर्क नहीं कर पा रहे थे.

07:49 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं राबड़ी देवी, आवास से हटाए सभी सुरक्षाकर्मी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का मामला बेहद गंभीर हो गया है. इस फैसले से नाराज होकर राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास (10 सर्कुलर रोड) से सभी सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हटने का निर्देश दे दिया. बेहद तल्ख अंदाज में उन्होंने कहा, "मुझे ऐसी सुरक्षा नहीं चाहिए, सभी यहां से हट जाओ."

इस आदेश के बाद अब लालू-राबड़ी के आवास के मुख्य गेट पर एक भी जवान तैनात नहीं है और सभी सुरक्षाकर्मी बाहर आकर खड़े हो गए हैं. सुरक्षा हटाने के इस कदम से बिहार की राजनीति में भारी उबाल आ गया है.

07:46 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ और AATS टीम ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व में की गई.पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले लाडो सराय इलाके में बदमाशों ने रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से एक कारोबारी के घर पर 11 से अधिक राउंड फायरिंग की थी. इसी मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.

मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर करीब 6 राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को मौके पर दबोच लिया गया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राका, सोनू उर्फ अड्डू और भारत के रूप में हुई है. घायल बदमाश राकेश और सोनू के पैर में गोली लगी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी प्रिंस तेवतिया गैंग के सदस्य हैं. बदमाशों की चलाई गई गोलियां दोनों पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगीं, जिससे उनकी जान बच गई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

07:45 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, भारतीय नागरिकों को बताया प्रतिभाशाली और शिक्षित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो दिनों के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जमकर सराहना की है. सेंट पीटर्सबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने कहा कि भारत हमेशा एक संप्रभु राष्ट्र की तरह कार्य करता है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध या धमकी का कोई असर नहीं होने वाला.

पुतिन ने अतीत को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब अमेरिका ने मोदी के वहां जाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन आज वह प्रधानमंत्री हैं और सभी प्रतिबंध हटाए जा चुके हैं. इसके साथ ही पुतिन ने भारतीय लोगों की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद प्रतिभाशाली (talented) और शिक्षित (educated) बताया. राजनीतिक विश्लेषक पुतिन के इस बयान को भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की जीत और दिल्ली-मॉस्को के मजबूत होते द्विपक्षीय रिश्तों के एक बड़े संकेत के रूप में देख रहे हैं.

07:42 (IST) 06 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान ने बातचीत शुरू करने को अमेरिका के सामने रखी शर्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेज़ाई ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए $24 अरब (करीब 24 बिलियन) की फ्रॉज़न ईरानी संपत्ति को रिलीज़ करने की सख्त शर्त रखी है. रेज़ाई ने कहा, "अब गेंद ट्रंप के पाले में है," जिससे वार्ता पूरी तरह डेडलॉक में आ गई है. उन्होंने ट्रंप और सर्वोच्च नेता के बीच किसी भी बैठक की संभावना को खारिज कर दिया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी (ब्लॉकेड) नहीं हटाई गई और युद्ध दोबारा शुरू हुआ, तो वे संघर्ष को हिंद महासागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य, लाल सागर और भूमध्य सागर तक फैला देंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) के आसपास सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात हैं, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से लोग दर्शन कर सकें.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और पुलिस की तैयारी: अभिजीत दिपके के इस प्रोटेस्ट कॉल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की पार्लियामेंट स्ट्रीट यूनिट सुबह से ही अलर्ट पर है. चूंकि सुबह 9 बजे ही प्रदर्शनकारियों को जुटने के लिए कहा गया है, इसलिए संसद मार्ग और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है.

MY भारत युवा सम्मेलन: नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होने वाला यह कार्यक्रम आज का सबसे बड़ा यूथ-सेंट्रिक (युवा-केंद्रित) इवेंट है. अमन सहरावत और गुरिंदरवीर सिंह जैसे खेल सितारों की मौजूदगी देश भर से आए 6,000 से अधिक युवाओं में नया जोश भरेगी.

विज्ञापन

नबान्न (पश्चिम बंगाल) में अहम बैठक: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की यह मुलाकात राज्य के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, पेंडिंग प्रोजेक्ट्स और आने वाले बजट एलोकेशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola