नोएडा से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट
‘कहते हैं-कोयले की दलाली में मुंह काला’। यह कहावत हर बार ऐसी ही नहीं रहती। किस्मत बड़ी अटपटी चीज है, कभी भी पलट सकती है। वक्त आने पर कोयले की दलाली करना या कोयले की खान में काम करना घाटे का नहीं, बल्कि बहुत फायदे का सौदा साबित हो जाता है। न्यू ओखला इंडस्ट्रियलिस्ट डेवलपमैंट ऑथोरिटी (NOIDA) के एक दंपति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इन्हें पन्ना की खान में अब तक तीन हीरे मिल चुके हैं।
- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गांव जरवारपुर खदान लीज पर ले रखी है नोएडा के सेक्टर-48 में रहने वाले राणा प्रताप सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना देवी ने
- खदान से अब तक मिल चुके 3 हीरे, हाल ही में मिले 8.01 कैरेट के एक हीरे की कीमत लगभग 50 लाख रुपए
ये है पूरा मामला
दरअसल, नोएडा के सेक्टर-48 में रहने वाले राणा प्रताप सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना देवी ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जरवारपुर गांव में मध्यप्रदेश सरकार से खदान लीज पर ली हुई है। इसी खदान में लगातार खुदाई का काम चल रहा है। इसमें ये 8.01 कैरेट का हीरा निकला है। इस हीरे की कीमत करीब 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। राणा के मुताबिक, इससे पहले इसी खदान से वर्ष 2021 में 4.5 कैरेट का हीरा और वर्ष 2022 में 9.64 कैरेट का हीरा निकला था और अब 2023 में 8.01 कैरेट का हीरा मिला है।
हीरे पर मालिकाना हक किसका?
हीरे पर मालिकाना हक की बात करे तो, खुदाई के दौरान निकले गए इन तीनों हीरों का सरकारी नियम के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार नीलामी करेगी। खदान एक्ट के मुताबिक, नीलामी से मिलने वाला 12.5% सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा और बाकी 87.5% खदान लीज होल्डर को मिलेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो तीनों हीरो की कीमत मिलाकर करोड़ों के पार है, अब नोएडा के राणा परिवार को इन तीन हीरो ने करोड़पति बना दिया है।
ये भी पढ़ें
Gold Price Update : सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 3000 रुपये भी ज्यादा सस्ता हुआ
खदान में हो सकता है और भी खजाना
मध्य प्रदेश का इतिहास यह बताता है कि यहां की धरती पर राजाओं का इतिहास रहा है, जिससे पन्ना जिले में भी उनके खजाने होने के प्रमाण कई बार मिले हैं।
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
6 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
7 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
8 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines