हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 5000+ पदों पर बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी

इस हफ्ते बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और भारतीय वायुसेना में 5,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए अलग-अलग पदों पर मौका है। बिना परीक्षा वाले पदों से लेकर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट आधारित नौकरियां भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है। देश के कई राज्यों जैसे बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और भारतीय वायु सेना में 5,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इन भर्तियों में 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए सुनहरा मौका है।

बिहार में आयुष डॉक्टरों के लिए बंपर वैकेंसी

बिहार में मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए शानदार मौका है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने BAMS, BHMS और BUMS डिग्री धारकों के लिए 2,619 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 15 जून 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय एक वेलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा, क्योंकि आगे की सभी जानकारी उसी के जरिए दी जाएगी। सेलेक्शन मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

गुजरात में 994 पदों पर भर्ती

गुजरात में भी 994 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (105 पद) और राजस्व तलाटी जैसे पद शामिल हैं। राजस्व तलाटी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और डिटेल्ड जानकारी gsssb.gujarat.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए साइंस में ग्रेजुएशन या संबंधित डिग्री जरूरी है, वहीं राजस्व तलाटी के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सैलरी की बात करें तो सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट को 1.26 लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का अवसर

मध्य प्रदेश में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक विभागों में भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर देखें। यहां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या किसी विशेष डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच है। हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भारतीय वायु सेना में 10वीं-12वीं पास के लिए मौका

अगर आप देश की सेवा करना चाहते हैं और 10वीं या 12वीं पास हैं, तो भारतीय वायु सेना में अग्निवीर, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लगभग 1,000 से 1,500 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार indianairforce.nic.in या agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर पद के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 25 वर्ष रखी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola