उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 5272 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें 4892 पद सामान्य चयन के लिए और 380 पद विशेष चयन के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 है।
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार आरक्षित वर्ग (जैसे SC, ST, OBC) से आता है, तो उसे सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी, यानी उन्हें अधिकतम आयु सीमा में कुछ सालों की छूट मिल सकती है।
एएनएम भर्ती 2024 के लिए योग्यता
उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ-साथ डेढ़ या दो साल का सहायक नर्स एवं मिडवाइफरी (ANM) कोर्स पूरा किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों का उत्तर प्रदेश नर्सिंग एवं मिडवाइफरी काउंसिल, लखनऊ में पंजीकृत होना आवश्यक है। इसके अलावा, UPSSSC PET 2023 का स्कोर कार्ड भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए चयन प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन UPSSSC PET 2023 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा, यानी जिन उम्मीदवारों ने PET 2023 में अच्छे अंक हासिल किए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सिर्फ 25 रुपये का शुल्क रखा गया है। आप यह शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं या फिर एसबीआई बैंक के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए
अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें।
https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?Uk/NaB0nxLljVWH+rVbHT9b6BtDMy6/7+NH74rkMa9k=
ये भी पढ़ें: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में जीडीएस की सीधी भर्ती, अभी भरें फॉर्म
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines