Haryana CET Admit Card 2022: हरियाणा में ग्रुप-सी के पदों की भर्ती के लिए होने वाली कॉमन पात्रता परीक्षा (NTA Haryana CET Exam) के एडमिट कार्ड थोड़ी देर में जारी होंगे। मंगलवार को परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी गई। एक बार जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 05 और 06 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा से केवल 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 26000 पदों को भरा जाएगा, हालांकि पदों की संख्या कुछ बदलाव भी संभव है।
हरियाणा सीईटी परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। परीक्षा 05 और 06 नवंबर को राज्य भर के एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने वैध एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Haryana CET Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आईडी पासवर्ड दर्ज करें।
- यहां सीईटी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसकी जांच करें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।
बता दें हरियाणा सीईटी परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। हरियाणा सीईटी परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) का समय दिया जाएगा। हरियाणा राज्य सामान्य पात्रता परीक्षा, हरियाणा सीईटी विभिन्न ग्रुप सी और डी रिक्तियों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
10 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
12 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
12 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
13 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
13 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
14 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines