Womens Day: भारत में उच्च शिक्षा लेने के लिए महिलाएं जागरूक हो रही हैं। उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। गत वर्षों के मुकाबले 2024 की बात करें तो महिलाओं के नामांकन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक हालिया रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। इसकी तुलना में इसी अवधि के दौरान भारतीय विश्वविद्यालयों में पुरुषों के नामांकन की बात की जाए तो इसमें 3.6 फीसदी की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या होंगे बदलाव? क्या अलाउंस पर भी दिखेगा असर
सिखाने और लोगों को रोजगार के लिए तैयार करने के क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ‘टीमलीज एडटेक’ की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2023 से 2024 तक का डाटा पेश किया गया है। इसमें कुल छात्र नामांकन में लगभग 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाई गई है। कार्य संबंधित, कार्य एकीकृत और प्रत्यक्ष प्रवेश (डीए) कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अब दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। यह 124 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। ऐसे कार्यक्रमों में पुरुषों के नामांकन की बात की जाए तो उसमें लगभग 66 फीसदी की उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।
नारी की उभरती आकांक्षाओं का प्रमाण
टीमलीज एडटेक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शांतनु रूज ने कहा कि यह प्रवृत्ति भविष्य में अच्छे समतापूर्ण कार्यबल के लिए एक ठोस बेस तैयार कर रही है। विश्वविद्यालयों और कार्य-एकीकृत कार्यक्रमों में महिला आवेदकों की संख्या में वृद्धि आज की नारी की उभरती आकांक्षाओं का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें- NSC vs FDs: ब्याज दर से लेकर टैक्स में छूट तक, निवेश के लिए क्या है सबसे बेहतर विकल्प?
हमें उच्च शिक्षा के नजरिए से परे इस प्रवृत्ति पर गौर करने की जरूरत है। रूज ने कहा कि हमें सुलभ, उद्योग से संबद्ध शिक्षा में अपना निवेश जारी रखने की आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक महिलाएं भविष्य के कार्यस्थलों में सफल हों।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
17 mins agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
39 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
4 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
4 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
7 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
7 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines