लव, सेक्स और धोखे के केस में फंसा भाजपा सांसद का बेटा, पीड़िता छलका दर्द तो दर्ज हुई FIR
Woman File FIR Against BJP MP Son: महिला ने बेंगलुरु के बसवनगुड़ी पुलिस स्टेशन में सासंद के बेटे के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Woman File FIR Against BJP MP Son: कर्नाटक के बेल्लारी से भाजपा सांसद देवेन्द्रप्पा के बेटे रंगनाथ पर एक महिला ने लव, सेक्स और धोखे का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि सांसद के बेटे ने पहले उसका विश्वास जीतकर होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उसे धोखा दे दिया। महिला ने बेंगलुरु के बसवनगुड़ी महिला पुलिस स्टेशन में रंगनाथ के खिलाफ ये यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि डेढ़ साल पहले एक पार्टी में बेल्लारी से भाजपा के सांसद देवेन्द्रप्पा के बेटे रंगनाथ से उनकी मुलाकात हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद मैसूर के एक होटल में रंगनाथ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब रंगनाथ उसके साथ शादी करने से मना कर रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सांसद देवेन्द्रप्पा के बेटे रंगनाथ के खिलाफ IPC की धारा 420, 417, 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है।
वहीं, रंगनाथ ने भी उक्त महिला के खिलाफ मैसूर शहर के विजयनगर पुलिस स्टेशन में एक जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई है। रंगनाथ ने आरोप लगाया है कि महिला ने उनकी निजी फोटो और वीडियो को लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे 15 लाख रुपये लिए है।
इसके बाद बसवनगुड़ी महिला पुलिस स्टेशन द्वारा आरोपी और पीड़िता दोनों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें दस्तावेजों और सबूतों के साथ पुलिस के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि भाजपा सांसद बेटे रंगनाथ मैसूरु के महाराजा कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: