हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 अगस्त से Swiggy का बॉयकॉट क्यों कर रहे इस शहर के रेस्टोरेंट? न लिए जाएंगे और न डिलीवर किए जाएंगे ऑर्डर

swiggy boycott

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रेस्टोरेंट 15 अगस्त 2026 से स्विगी का बॉयकॉट करेंगे. 15 अगस्त से रेस्टोरेंट स्विगी का न कोई ऑर्डर लेंगे और न ही कोई ऑर्डर डिलीवर करेंगे. क्योंकि रेस्टोरेंट के मालिकों का कहना है कि उन्हें स्विगी के साथ डील करके कोई फायदा नहीं हो रहा है. इसलिए बेंगलुरु के रेस्टोरेंट मालिकों के संघ ने धमकी दी है कि अगर रेस्टोरेंट मालिकों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे 15 अगस्त से स्विगी के जरिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बहिष्कार किया जाएगा.

स्विगी इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा का इस्तीफा, अब नंद‍िता स‍िन्‍हा संभालेंगी कमान

रेस्टोरेंट मालिकों की स्विगी कंपनी से मांग

बेंगलुरु के रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि स्विगी के साथ 1 लाख रुपये का कारोबार करने के बाद सिर्फ 40000 रुपये बचते हैं और ऐसा स्विगी के द्वारा दिए जाने वाले बहुत ज्यादा कमीशन, भारी छूट और अन्य कटौतियों के कारण होता है. स्विगी कंपनी से अपील है कि कोई भी छूट रेस्टोरेंट के मालिकाें की सहमति के बिना न दी जाए. अगर ग्राहक शिकायत करे, तब अपने आप पैसा न काटा जाए. खाना तैयार होने के बाद ऑर्डर रद्द होने पर रेस्टोरेंट का नुकसान नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिकों का बंद बुलाने का दावा

रेस्टोरेंट मालिकों के संघ का कहना है कि स्विगी मैनेजमेंट को रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करनी चाहिए. अगर 15 अगस्त तक कंपनी कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाती तो रेस्टोरेंट मालिक स्विगी प्लेटफॉर्म का बहिष्कार करके पूरे शहर में बंद का आह्वान करेंगे. बेंगलुरु होटल एसोसिएशन के मानद अध्यक्ष पीसी राव ने आरोप लगाया कि स्विगी के वर्किंग से रेस्टोरेंट मालिकों का नुकसान हो रहा है. एक लाख इन्वेस्ट करने पर सिर्फ 40000 की बचत होने से क्या होगा.

खाना मंगाना हुआ महंगा, Zomato ने बढ़ाई फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की फीस

विज्ञापन

स्विगी की वर्किंग से रेस्टोरेंट मालिकों के साथ-साथ ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है. बेंगलुरु होटल एसोसिएशन, कर्नाटक होटल एसोसिएशन और नेशनल रेस्टोरेंट एंड बार एसोसिएशन इस मुद्दे को लेकर एकजुट हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola