IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, सचिन के खास क्लब में हो सकती है एंट्री 

IND vs NZ: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं. वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही अब खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर उनसे फैंस की बड़ी उम्मीदें हैं.

Virat Kohli

Virat Kohli न्यूजीलैंड के खिलाफ बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. जिसकी तैयारी फिलहाल चल रही है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को देखते हुए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि इस सीरीज में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे. जिससे टीम का मनोबल भी बढ़ सके. इस सीरीज में सबसे ज्यादा उम्मीदें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से होने वाली हैं. कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. 

विज्ञापन

विराट कोहली बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड 

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. कोहली मौजूदा समय में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. लेकिन उसके बाद भी वो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कभी वनडे फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन जाए हैं. आने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान कोहली ये इंतजार खत्म करना चाहेंगे.  

विज्ञापन

अब तक टीम इंडिया के सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सेना देशों में जाकर वनडे फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है. दिग्गज कप्तान और ऑलराउंडर रहे कपिल देव, महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ही ये कारनामा किया है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में प्लेयर ऑफ द मैच वनडे फॉर्मेट में अपने नाम किया है. ऐसे में वो न्यूजीलैंड में भी ऐसा करके इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होना चाहेंगे. 

धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं किंग कोहली 

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछली 5 वनडे पारियों में 2 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. हालांकि पिछली वनडे पारी में कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस 5 मैचों की वनडे सीरीज में कोहली में कम से कम 2 से 3 पारियों में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. जिससे वो टीम में अपनी जगह बनाए रख सके. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के लिए कोहली को लगातार सीरीज में रन बनाते रहना होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बड़े खिलाड़ी है. ये तीनों ही स्टार खिलाड़ी 5 मैचों में ही नजर आने वाले हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ पहले 3 वनडे मैच ही खेलने वाले हैं. ऐसे में आखिरी 2 वनडे मैचों में हिटमैन और किंग कोहली के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी होगी. इन दोनों ही दिग्गजों को इस सीरीज में रनों की बारिश करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ