'भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा- देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि देश में बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा व आगजनी फैलाने की साजिश रची गई थी. उन्होंने कहा कि भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ नेताओं ने युवाओं को भड़काने की कोशिश की, लेकिन वे भूल गए कि यह भारत है. रिजिजू ने साफ चेताया कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल चुनावों के जरिए होगा, जॉर्ज सोरोस के दम पर नहीं.

Kiren Rijiju, Bangladesh violence, France riots, George Soros, regime change in India

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि देश में बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा व आगजनी फैलाने की साजिश रची गई थी. Credit - : ANI / X ( @yogeshsh2135 )

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने देश में अशांति फैलाने और सत्ता परिवर्तन की कोशिशों को लेकर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं हुईं और फ्रांस में भारी दंगे, आगजनी व लूटपाट देखने को मिली, ठीक उसी तरह का माहौल भारत में भी तैयार करने की साजिश रची जा रही थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि देश की सड़कों पर हिंसा फैलाने और युवाओं को भड़काने के लिए भारत-विरोधी ताकतों और कुछ राजनेताओं ने हाथ मिलाया था. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस तरह के खतरनाक मंसूबे पालने वाले शायद यह भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस.

विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि एक लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत में सत्ता परिवर्तन पूरी तरह संभव है, लेकिन इसका रास्ता केवल और केवल निष्पक्ष चुनाव हैं. उन्होंने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का नाम लेते हुए कहा कि भारत में बदलाव चुनाव से ही आएगा, सोरोस या किसी बाहरी ताकत के इशारे पर नहीं.

विज्ञापन

अपने इस बयान के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें ‘रिजीम चेंज’ से जुड़े बयानों और हालिया प्रदर्शनों के अंश दिखाए गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले भी देशविरोधी सोच रखने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि देश के युवा समझदार हैं और वे किसी के बहकावे में नहीं आने वाले. युवा देश को नष्ट करने के बजाय उसका निर्माण कर रहे हैं. आज भारत का युवा स्टार्टअप्स, तकनीक, इनोवेशन और खेलों में देश का नाम रोशन कर रहा है. उन्होंने साफ किया कि भारत के संविधान में विश्वास रखने वाले देशभक्त नागरिक किसी भी अराजक साजिश को कभी सफल नहीं होने देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ