IND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड, पहली बार होगा ऐसा
IND vs NZ: टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. ये दौरा बहुत ही लंबा होने वाला है. 22 अक्टूबर को इस दौरे की शुरुआत होने वाली है. जबकि सीरीज का आखिरी दिन 1 दिसंबर को होने वाला है. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम इस दौरे के शुरू होते ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ बनाने वाली है बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)
IND vs NZ: भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. ये दौरा भारतीय टीम के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस दौरे का समापन 1 दिसंबर को होने वाला है. जहां पर न्यूजीलैंड की टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया को होस्ट करने वाली है. इस सीरीज की जैसे ही शुरुआत होगी, तो होस्ट न्यूजीलैंड की टीम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इतिहास में ऐसा पहली बार होने वाला है.
विज्ञापन
बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब न्यूजीलैंड की टीम
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. न्यूजीलैंड क्रिकेट पहली बार 12 मैचों का दौरा होस्ट करने वाली है. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने ऐसा कभी नहीं किया है. इससे पहले कीवी टीम ने 2 बार 11-11 मैचों का दौरा होस्ट किया है. साल 2010 में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी. उस समय पाकिस्तान की टीम ने 3 टी-20, 6 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेला था. इसके अलावा 2025 में वेस्टइंडीज की टीम ने भी न्यूजीलैंड में 5 टी-20, 3 वनडे और 3 टेस्ट मैचों के लिए दौरा किया था.
विज्ञापन
कीवी टीम के पास खुद को साबित करने का ये बहुत ही अच्छा मौका है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए ये दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. टीम इंडिया ने तीनों ही फॉर्मेट के लिए कुल 4 टीमों का ऐलान भी कर दिया है. इस दौरे के शेड्यूल पर भी सभी फैंस की नजरें भी टिकी हुई है.
An update to our T20I squad ahead of the Hero VIDA T20I Series Powered by AI+ Nova Smartphone against India, starting at Hagley Oval on October 22.
More | https://t.co/dqTGczJrkV 📲 https://t.co/BeU2146DXX