पाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बड़े बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत

पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपने दो अहम बॉर्डर्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. इन्हीं बॉर्डर्स के रास्ते ईरान पाकिस्तान को LPG की सप्लाई भी करता है.

pakistan-iran border

पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपने दो अहम बॉर्डर्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. Credit: AI /File image

पश्चिम एशिया में छाए संकट के बीच, ईरान और पाकिस्तान बॉर्डर से बड़ी खबर आई है. पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपने दो अहम बॉर्डर्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. इन्हीं बॉर्डर्स के रास्ते ईरान पाकिस्तान को LPG की सप्लाई भी करता है. बॉर्डर बंद होने के बाद पाकिस्तान में एलपीजी को लेकर भी संकट खड़ा हो सकता है. पाकिस्तान और ईरान के बीच करीब 909 किलोमीटर लंबी सीमा है और तफ्तान-मिरजावेह, गब्द-रिमदान, मंड और चडगी समेत चार आधिकारिक बॉर्डर क्रॉसिंग हैं. तफ्तान और गब्द-रिमदान पर फिलहाल सिर्फ व्यापार रोका गया है, लेकिन आम लोगों की आवाजाही जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वजह?

पाकिस्तान ने बॉर्डर बंद करने के पीछे सुरक्षा चिंता और तस्करी को वजह बताया है. बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद ने बताया कि पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें गब्द-रिमदान और तफ्तान बॉर्डर क्रॉसिंग पर व्यापार रोक दिए जाने की सूचना दी गई थी. पाकिस्तानी प्रशासन का कहना है कि दोनों देश मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच व्यापार फिर से शुरू हो सकता है. हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी बॉर्डर पर लगी रोक को अस्थायी बताया है और उन्होंने इसकी वजह सुरक्षा और तस्करी के बजाय तकनीकी कारणों को बताया है.

क्यों है अहम?

दोनों बॉर्डर्स में से पाकिस्तान के लिए गब्द रिमदान बॉर्डर बहुत अहम है, क्योंकि इसी रास्ते से ईरान पाकिस्तान को 4 हजार टन एलपीजी सप्लाई करता है. इसके अलावा इसी रास्ते से दोनों देशों के बीच ताजे फल, चावल और दूसरे सामान का भी आयात-निर्यात होता है. बलोचितस्तान में अशांति की वजह से तफ्तान बॉर्डर पहले ही कई बार प्रभावित हो चुका है और अब नए आदेश के बाद दूसरे बॉर्डर पर भी व्यापार रुकने के बाद सैंकड़ों ट्रक बॉर्डर पर रुके हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ