IND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला, टी-20 सीरीज किया अपने नाम

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके एकतरफा अंदाज में मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया.

IND W vs ZIM W

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत (Pic Credit- All India Radio News X)

IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच टी-20 सीरीज खेला जा रहा है. जिसका दूसरा मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में आयोजित हुआ. मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए. जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8.5 ओवरों में 9 विकेट से मुकाबला जीत गई. इसी के साथ स्मृति मंधाना ने बतौर फुल टाइम कप्तान अपनी पहली टी-20 सीरीज जीत ली है. 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम ने की खराब बल्लेबाजी  

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. केलिस नधलोवु 11 गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. बिलवड बिजा ने भी 13 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बनाया. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रनों की पारी खेली. कप्तान जोसेफिन नकोमो ने भी 35 गेंदों में नाबाद 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी.  

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए युवा गेंदबाजी निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किया. इसके अलावा क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के एक भी बल्लेबाज को मैदान पर सेट नहीं होने दिया. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम की कप्तान जोसेफिन नकोमो का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अंत में गलत साबित हो गया.

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत 

103 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सिर्फ 25 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. 220 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती हुई शेफाली ने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका साथ देते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली. 188 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती हुई मंधाना ने 6 चौके और 2 लंबे-लंबे छक्के जड़े. 

विज्ञापन

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अनुष्का शर्मा ने नाबाद 1 रन बनाया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 8.5 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए. इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 ओवर पहले ही 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसी के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के लिए बिलवड बिजा ने 1 विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ