स्विगी इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा का इस्तीफा, अब नंदिता सिन्हा संभालेंगी कमान
Swiggy Instamart के CEO अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अब नंदिता सिन्हा, कंपनी की नई CEO बनेंगी.
Written By Vandana Bharti

Written By Vandana Bharti

अगर आप भी ग्रॉसरी मंगवाने के लिए स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए दिलचस्प हो सकती है. स्विगी के क्विक-कॉमर्स (Quick-Commerce) बिजनेस में एक बड़ा लीडरशिप बदलाव देखने को मिला है. स्विगी इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमितेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह नंदिता सिन्हा स्विगी इंस्टामार्ट की नई कमान संभालने जा रही हैं.
अमितेश झा ने पिछले साल ही फ्लिपकार्ट से स्विगी इंस्टामार्ट जॉइन किया था. उनके कार्यकाल के दौरान इंस्टामार्ट ने क्विक डिलीवरी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की. हालांकि, सूत्रों और रिपोर्ट्स के अनुसार पर्सनल कारणों और नए अवसरों की तलाश में उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है.
नंदिता सिन्हा कौन हैं?
नंदिता सिन्हा भारतीय ई-कॉमर्स और रिटेल इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और जाना-पहचाना नाम हैं. नंदिता सिन्हा फिलहाल ई-कॉमर्स फैशन प्लेटफॉर्म Myntra की CEO के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं. स्विगी इंस्टामार्ट का नेतृत्व संभालने के साथ-साथ वह मिंत्रा में भी अपनी भूमिका निभाती रहेंगी. उनके पास ई-कॉमर्स, सप्लाई चेन और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का सालों का बेहतरीन अनुभव है.
क्विक-कॉमर्स की रेस हुई दिलचस्प
आजकल 10 से 15 मिनट में घर का सामान पहुंचाने वाले क्विक कॉमर्स सेक्टर में जबरदस्त कॉम्पटीशन चल रहा है. बलिंकइट (Blinkit), जेप्टो (Zepto) और टाटा के बिगबास्केट (BB Now) जैसे दिग्गजों से स्विगी इंस्टामार्ट का सीधा मुकाबला है. ऐसे में नंदिता सिन्हा की लीडरशिप से कंपनी को उम्मीद है कि वे इंस्टामार्ट की ग्रोथ और सर्विस क्वालिटी को एक नए लेवल पर ले जाएंगी. मैनेजमेंट में इस बड़े फेरबदल के बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि स्विगी इंस्टामार्ट आने वाले दिनों में यूजर्स के लिए क्या नए फीचर्स और सेवाएं लेकर आता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: