सरकार आपकी मदद के लिए दे रही 46715 रुपये! संभलकर; कहीं आपके पास तो नहीं आया ऐसा मैसेज
लिंक पर क्लिक करने पर उसमें आपके नाम, पते के बाद बैंक की डिटेल मांगी जाती है जिसके बाद साइबर अपराधी आपके अकाउंट से पैसे उड़ा लेते हैं।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Link claims to offer financial aid: केंद्र सरकार आपकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपकी मदद के लिए दे 46715 रुपये दे रही है। अगर ऐसा मैसेज आपके मोबाइल पर भी आया है तो जरा सावधान हो जाएं। दरसअल, कुछ ठग वित्त मंत्रालय के नाम से ऐसा मैसेज भेज लोगों से उनकी पर्सनल डिटेल लेकर ठगी कर रहे हैं।
यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल है। कई लोगों से डिटेल लेकर धोखाधड़ी हो चुकी है। जिसके बाद वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।
A #WhatsApp message with a link claims to offer financial aid of ₹46, 715 to the poor class in the name of the Ministry of Finance and, is further seeking the recipient’s personal details#PIBFactCheck
✔️This message is #FAKE
✔️@FinMinIndia has announced no such aid! pic.twitter.com/rFrYeBsbfd
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 25, 2024
केंद्र सरकार की तरफ से प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों को सचेत करने के लिए एक पोस्ट शेयर की है। PIB के अनुसार सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल हो रहा है कि सरकार जरूरतमंद लोगों के खाते में एक तय रकम डाल रही है। एक लिंक के साथ यह मैसेज लोगों को उनके मोबाइल नंबर पर रिसीव हो रहा है।
लिंक पर क्लिक करने पर उसमें आपके नाम, पते के बाद बैंक की डिटेल मांगी जाती है जिसके बाद साइबर अपराधी आपके अकाउंट से पैसे उड़ा लेते हैं। लोगों को मैसेज में 46715 रुपये देने का झांसा दिया जाता है। जानकारी के अनुसार इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। यह मैसेज कहां से सर्कुलेट हो रहा है, इसके पीछे कौन मास्टर माइंड है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस की अपील है कि ऐसे किसी मैसेज पर दिए लिंक पर क्लिक न करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: