---विज्ञापन---

देश

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण के मतदान जारी, पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें, पद से हटाए गए 2 जिलों के ADM

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण के मतदान हैं। 142 सीटों के लिए 1448 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए हैं। पहले चरण के मतदान हिंसात्मक घटनाओं के बीच हुए थे, लेकिन दूसरे चरण के मतदान में पुलिस और सुरक्षाबलों को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 29, 2026 07:38 IST
West Bengal Assembly Elections 2026 LIVE
Credit- News 24 GFX

West Bengal Assembly Election Phase 2 Voting 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होंगे। कोलकाता समेत 6 जिलों की 143 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए थे और पहले चरण में 91.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। आज दूसरे चरण के मतदान के बाद 4 मई दिन सोमवार को मतगणना होगी, जिसके बाद फैसला हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में ‘दीदी’ की सत्ता बरकरार रहती है या BJP अभेद्य किला तोड़ने में कामयाब होती है।

3.21 करोड़ से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड

दूसरे चरण में आज 3.21 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 6 जिलों की 142 सीटों पर कुल 32173837 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। इनमें 16435627 पुरुष वोटर्स हैं और 15737418 महिला वोटर्स हैं। 792 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के 3243 वोटर्स हैं, जबकि 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के 196801 वोटर्स हैं। 146 NRI वोटर्स और 39961 सर्विस वोटर हैं।

---विज्ञापन---

चुनाव मैदान में हैं 1448 उम्मीदवार

दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 1228 पुरुष और 220 महिला उम्मीदवार है। 142 विधानसभा सीटों में से 107 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं, जबकि 34 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और एक सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं। दक्षिण 24 परगना जिले की भांगर सीट से सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार और हुगली जिले की एक सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।

आइए आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
07:38 (IST) 29 Apr 2026
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी

दूसरे चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं। सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं।

07:29 (IST) 29 Apr 2026
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण की प्रमुख सीटें और प्रत्याशी

संदेशखाली (ST) – सनत सरदार (बीजेपी) – झर्णा सरदार (टीएमसी)

हिंगलगंज (SC) – रेखा पात्रा (बीजेपी) – आनंद सरकार (टीएमसी)

जादवपुर – सरबोरी मुखर्जी (बीजेपी) – देबब्रत मजूमदार (टीएमसी)

कोलकाता पोर्ट – राकेश सिंह (बीजेपी) – फिरहाद हकीम (टीएमसी)

भवानीपुर – सुवेंदु अधिकारी (बीजेपी) – ममता बनर्जी (टीएमसी)

रासबिहारी – स्वपन दासगुप्ता (बीजेपी) – देवाशीष कुमार (टीएमसी)

बालीगंज – डॉ. शतरूपा (बीजेपी) – सोवंदेब चट्टोपाध्याय (टीएमसी)

हावड़ा उत्तर – उमेश राय (बीजेपी) – गौतम चौधरी (टीएमसी)

हावड़ा मध्य – संजय सिंह (बीजेपी) – अरूप रॉय (टीएमसी)

हावड़ा दक्षिण – श्यामल हाती (बीजेपी) – नंदिता चौधरी (टीएमसी)

रानाघाट उत्तर पश्चिम – पार्थसारथी चटर्जी (बीजेपी) – तापस घोष (टीएमसी)

रानाघाट उत्तर पूर्व (SC) – असीम बिस्वास (बीजेपी) – बरनाली दे रॉय (टीएमसी)

रानाघाट दक्षिण (SC) – डॉ. असीम कुमार बिस्वास (बीजेपी) – डॉ. सौगत कुमार बर्मन (टीएमसी)

07:18 (IST) 29 Apr 2026
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: मतदान से पहले 2 जिलों में ADM बदले गए।

पश्चिम बंगाल में मतदान के चंद घंटों पहले आयोग ने दक्षिण 24 परगना और वीरभूम के ADM बदले गए। वहीं भास्कर पाल और सौभिक भट्टाचार्य को पद से हटाकर फिलहाल कोई नया दायित्व नहीं दिया गया। कोलकाता, हावड़ा की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ। केंद्रीय वाहिनी के जवानों का मार्च जारी है।

07:01 (IST) 29 Apr 2026
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण की प्रमुख सीटें और प्रत्याशी

दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता, हावड़ा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रहेगी। वहीं आज कोलकाता के अलावा जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं। इन जिलों की प्रमुख सीटों पर इनके बीच टक्कर है...

कृष्णानगर उत्तर – तारक नाथ चटर्जी (बीजेपी) – अविनाभ भट्टाचार्य (टीएमसी)

नैहाटी – सौमित्र चटर्जी (बीजेपी) – सनत डे (टीएमसी)

भाटपाड़ा – पवन कुमार सिंह (बीजेपी) – अमित गुप्ता (टीएमसी)

जगतदल – डॉ. राजेश कुमार (IPS) (बीजेपी) – सोमनाथ श्याम इचिनी (टीएमसी)

बैरकपुर – कौस्तव बागची (बीजेपी) – राजू चक्रवर्ती (टीएमसी)

दमदम उत्तर – अर्चना मजूमदार (बीजेपी) – चंद्रिमा भट्टाचार्य (टीएमसी)

दमदम – अरिजीत बक्शी (बीजेपी) – ब्रत्य बसु (टीएमसी)

06:34 (IST) 29 Apr 2026
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में आज केंद्रीय बलों की 2407 कंपनियां तैनात

दूसरे चरण के मतदान के लिए 6 जिलों की 142 सीटों पर 41001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 39301 मुख्य और 1700 सहायक मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 2407 कंपनियां तैनात हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। कुल 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 खर्च ऑब्जर्वर तैनात हैं। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कैमरों वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अकेले कोलकाता में सेंट्रल फोर्स की 273 कंपनियों के साथ सबसे ज्यादा तैनात हैं।

First published on: Apr 29, 2026 06:25 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.