फिल्मी हुआ बंगाल चुनाव! 'वो सिंघम तो मैं पुष्पा…', IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी पर भड़के TMC नेता जहांगीर खान

चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने सोमवार देर रात टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर दबिश दी थी. वहां जाकर उन्होंने उनके परिवार वालों को कहा था, ‘जहांगीर को समझा देना, अगर बदमाशी की तो सही तरीके से निपटेंगे.’

IPS
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण फिल्मी होता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ IPS अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब ‘सिंघम’ बनाम ‘पुष्पा’ के मुकाम पर पहुंच गई है. फाल्टा की गलियों में अब नारों के साथ-साथ फिल्मी डायलॉग्स की गूंज सुनाई दे रही है.

दबिश के बाद गरमाया माहौल

मामला तब शुरू हुआ जब चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने सोमवार देर रात टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर दबिश दी. वोटर्स को धमकाने की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए शर्मा ने उम्मीदवार के परिजनों को दो टूक कहा था, ‘जहांगीर को समझा देना, अगर बदमाशी की तो सही तरीके से निपटेंगे.’

Advertisment

‘पुष्पा’ वाले अंदाज में पलटवार

आईपीएस शर्मा के इस ‘सिंघम’ अवतार पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने फिल्मी अंदाज में पलटवार किया. खान ने समर्थकों के बीच हुंकार भरते हुए कहा, ‘ये बंगाल है. अगर वो (अजय पाल शर्मा) खुद को यूपी का ‘सिंघम’ समझते हैं, तो मैं भी ‘पुष्पा’ हूं. फाल्टा में बीजेपी के इशारे पर काम करने वाले यूपी के पुलिस अफसरों की धौंस नहीं चलेगी. हम झुकेंगे नहीं!’

जहांगीर खान के इस बयान के बाद फालटा में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

महुआ मोइत्रा ने भी लिए ‘मजे’

इस लड़ाई में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की एंट्री ने आग में घी का काम किया है. महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे किसी पब में डांस करते नजर आ रहे हैं. महुआ ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘आपको एन्जॉय करते देख अच्छा लगा… उम्मीद है कि आपकी पुलिसिंग स्किल आपके डांसिंग स्किल से बेहतर होगी.’

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी के गढ़ में तनाव

बता दें, फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जो टीएमसी के नंबर-2 नेता अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है. बंगाल सरकार के मंत्रियों ने भी आईपीएस शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पूछा कि क्या कोई अधिकारी रात के अंधेरे में किसी के घर घुसकर ऐसे धमकी दे सकता है?

सुरक्षा पर भी छिड़ा संग्राम

IPS अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान की सुरक्षा में तैनात अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लेकर भी नोटिस जारी किया है. नियम के मुताबिक उन्हें 10 सुरक्षाकर्मी मिलने थे, लेकिन मौके पर 14 जवान मिले.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ