J&K : डोडा में दीवारों पर दिखे पाकिस्तानी PM और आर्मी चीफ की तस्वीर वाले पोस्टर

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पुल डोडा इलाके में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ असीम मुनीर और पाकिस्तान झंडे वाले पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया. पोस्टरों में कश्मीर के आत्मनिर्णय और पाकिस्तान के समर्थन का जिक्र था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

5b4d65a8-982b-4bbc-ba91-ff9f83497abc
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर और पाकिस्तानी झंडे वाले पोस्टर दिखाई दिए हैं. ये पोस्टर पुल डोडा इलाके में लगाए गए थे. इन पोस्टरों को आजादी समर्थक संगठन जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट ने दीवारों पर चिपकाया था.

पोस्टरों पर लिखे संदेश में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की तारीफ की गई है. साथ ही, कश्मीरियों के आत्मनिर्णय (अपनी आजादी के फैसले) के हक की लड़ाई में उन्हें नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन देने के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया गया है.

विज्ञापन

डोडा के डीएसपी कृष्ण रतन ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है. पुलिस ने इस बारे में डोडा पुलिस स्टेशन में सेक्शन 353 (1) BNS के तहत FIR दर्ज की है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Sharma

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ