Live Updates
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में हुई 91.46% वोटिंग, मतदान समाप्त
पश्चिम बंगाल (चरण 1) में लगभग 91.46% मतदान दर्ज किया गया।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की पदयात्रा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने पदयात्रा की।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग, मतदान जारी
पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक 89.93% वोटिंग. मतदान जारी है.
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत वोटिंग, मतदान जारी
पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत वोटिंग, मतदान जारी है.
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: आसनसोल में बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल की कार पर हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कई इलाकों में हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की कार पर हमले के बाद आसनसोल में बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। अग्निमित्रा पॉल के मुताबिक, हमला बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हुआ। पीछे से उनकी गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया और वे हमले में बाल-बाल बच गईं। उनकी सुरक्षा टीम के सदस्यों और उनके निजी सहायक को टूटे हुए शीशे लगने से हल्की चोटें आई हैं।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटर्जी के टीएमसी पर आरोप
सरब सिउरी से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटर्जी ने टीएमसी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उनका सिउरी के वार्ड नंबर 8 की पार्षद शिप्रा मजूमदार और उनके पति से विवाद हुआ है। जगन्नाथ का कहना है कि सिउरी चंद्रगति स्कूल में मतदान केंद्र है, लेकिन पार्षद और उनके लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए स्कूल के ठीक बगल में बैठकर मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के पार्षद ने इन आरोपों का खंडन किया है।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में 6 घंटे का वोट प्रतिशत
पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू हुए 6 घंटे बीत चुके हैं। इस दौरान वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं इन 6 घंटे में काफी बवाल भी मचा। दोपहर एक बजे तक पश्चिम बंगाल में 62 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: वोट डालने के बाद महिला मतदाता की मौत
पश्चिम बंगाल के केशपुर में वोट डालने के बाद बूथ के सामने ही एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम इशरतन बीबी (55) है। वह पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा इलाके में रहती थीं। महिला के पति नवाबजान अली ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। सिर्फ पत्नी का नाम लिस्ट में था। इसलिए बूथ के बाहर खड़ा था। वोट डालने के बाद जैसे ही पत्नी बाहर आई और बैठने लगी, अचानक गिर गई और उसने दम तोड़ दिया।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: लोगों का हंगामा देख हुमायूं कबीर भड़के
मुर्शिदाबाद के नौदा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। एयूजेपी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि टीएमसी चोरों की पार्टी है। नौदा की जनता ने उन्हें नकार दिया है, इसलिए बौखला गई है।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: तृणमूल कांग्रेस के कैंप ऑफिस में तोड़-फोड़ के आरोप
मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि राज्य के निवर्तमान मंत्री ताजमुल हुसैन के पैतृक गांव बांगरुआ (बूथ संख्या 200 और 201) में टीएमसी के एक चुनावी कैंप ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई। हरिश्चंद्रपुर-I ब्लॉक पंचायत समिति में टीएमसी के नेता स्वपन अली ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मंत्री ताजमुल हुसैन और उनके समर्थक खुलेआम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। स्वपन अली का आरोप है कि मंत्री के ही निर्देश पर उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीएमसी के कैंप ऑफिस पर हमला किया, पार्टी के झंडे फाड़े और बैनरों को नुकसान पहुंचाया।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: अधीर रंजन ने चुनाव पोलिंग बूथ का निरीक्षण
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है, इसी बीच बरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी लिपिका मेमोरियल गर्ल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: बंगाल में मतदान का टूट सकता है रिकॉर्ड
बंगाल में प्रातः 9 बजे तक अलीपुरदुआर में 17.70, बांकुड़ा में 20.20, वीरभूम में 19.01, कूचबिहार में 17.56, द. दिनाजपुर में 18.81, दार्जिलिंग में 18.80, जलपाईगुड़ी में 18.50, झाड़ग्राम में 19.84, कलिम्पोंग में 18.74 प्रतिशत मतदान
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: सिलीगुड़ी में समर्थकों के बीच गहमागहमी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी और भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थकों के बीच सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ, बूथ नंबर 26/237 पर बहस छिड़ गई।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर का घेराव
मुर्शिदाबाद में आज लोगों ने हुमायूं कबीर को लेकर बवाल काटा। लोगों ने कबीर का घेराव किया और विरोध नारेबाजी करते हुए उन्हें इलाके से जाने को कहा। TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में झड़प भी हो गई है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गई।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: राशबेहारी से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता का बयान
कोलकाता की राशबेहारी से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह कालीघाट मंदिर आ रहे हैं, जो सभी हिंदुओं के लिए एक बहुत ही पवित्र स्थान है। यह उसी निर्वाचन क्षेत्र में है जहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जब वे यहां आएंगे, तो मैं उन्हें यह भी बता पाऊंगा कि टीएमसी के 15 वर्षों के शासन के बाद इस क्षेत्र की कितनी उपेक्षा हुई है और सुविधाओं के मामले में इस क्षेत्र को किस प्रकार के उन्नयन की आवश्यकता है। माहौल बहुत अच्छा है। मुझे ज्यादा शिकायत नहीं है, सिवाय इसके कि मेरे प्रतिद्वंद्वी टीएमसी द्वारा हमारे सभी पोस्टरों को नष्ट करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: मालदा में चुनाव अधिकारी के साथ हाथापाई
पश्चिम बंगाल के मालदा में मोथाबाड़ी पोलिंग बूथ पर हंगामा मचा हुआ है। ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग रुक गई। लोग भड़क गए और उन्होंने चुनाव अधिकारी को घेर लिया। चुनाव अधिकारी के साथ हाथापाई की भी खबर है।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: हुमायूं कबीर का मतदान के बाद बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल में आज AJUP के संस्थापक हुमायूं कबीर ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि अब तक स्थिति शांतिपूर्ण है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रबंधन को लेकर अभी तक कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है। सब कुछ ठीक चल रहा है।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: मतदान के बाद अग्निमित्रा पॉल का बयान
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने मतदान कर दिया है। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि हमें पूरा यकीन है कि बंगाल की जनता भाजपा को ही वोट देगी। वे TMC को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं। जिस भाषा में ममता बनर्जी बात करती हैं वो मुख्यमंत्री की कुर्सी का अपमान है और हम अपमान करने नहीं देंगे। यह बंगाल को बचाने की एक लड़ाई है। हम हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चाहते।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: मतदान के बाद सुवेंदु अधिकारी का बयान
नंदीग्राम और भाबनीपुर से राज्य के विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि परिवर्तन होगा। अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन व्यवस्था खत्म हो जाएगी। चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे मौजूद हैं। हमारे मतदान एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: वोटिंग सेंटर से मतदान किए बिना वापस लौटा मतदाता
आंध्र प्रदेश में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत बिलाल शेख वोट डालने के लिए पश्चिम बंगाल लौटे थे, लेकिन मालदा के कोतवाली प्राइमरी स्कूल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। उन्हें मतदान केंद्र से बिना वोट डाले लौटना पड़ा।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: गृह मंत्री अमित शाह की वोट अपील
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करके मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में पहले चरण के मतदान हैं और इस बार का बंगाल चुनाव प्रदेश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बहुत जरूरी है। एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार ही बंगाल की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों, सिंडिकेट और कटमनी राज से प्रदेश को मुक्ति दिला सकती है। बंगाल की माताओं, बेटियों के लिए सुरक्षित बंगाल बनाने हेतु आज बढ़-चढ़कर वोट करें। सभी मतदाता, विशेषकर युवा, आज एक समृद्ध और विकसित बंगाल बनाने के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में 44376 बूथों पर वोटिंग जारी
पश्चिम बंगला में आज सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्क होगी। वोटिंग 44376 बूथों पर चल रही, जिसमें लगभग 3000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: प्रधानमंत्री मोदी की वोट अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से इस लोकतंत्र के उत्सव में पूरी ताकत से भाग लेने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान शुरू हो गए हैं, जो शाम 5 बजे तक चलेंगे। पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी मतदान के लिए निकल चुके हैं। वह नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: भाजपा vs TMC का कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार का दारोमदार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कंधों पर उठाया। वहीं भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन और शुभेंदु अधिकारी ने धुआंधार प्रचार किया। कांग्रेस और वामपंथी दल भी चुनाव मैदान में हैं।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 2407 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियां तैनात हैं। इन कंपनियों में 2.4 लाख से ज्यादा जवान शामिल हैं। 7384 मतदान केंद्रों को ‘अति संवेदनशील’ या ‘क्रिटिकल’ घोषित किया गया है। चप्पे-चप्पे पर क्विक रिएक्शन टीम भी तैनात की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल-सक्षम ईवीएम, रैंप और प्राथमिकता कतार जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए गए हैं।
[Voting LIVE] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक BJP में शामिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा। क्योंकि झारग्राम जिले की गोपीबल्लवपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक खगेन्द्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। वे चुनाव टिकट नहीं मिलने से पार्टी से नाराज थे। असंतोष के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। साथ ही बीते दिन बुधवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। फिर बिधाननगर स्थित बीजेपी कार्यालय में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया और बीजेपी जॉइन कराई।
West Bengal Assembly Election Phase 1 Voting 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में आज 23 अप्रैल को पहले चरण के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश की कुल 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में आज 16 जिलों में 152 सीटों पर वोटिंग चल रही है, जो सुबह 7 बजे शुरू हुए। वहीं दूसरे चरण के मतदान 142 सीटों पर 29 अप्रैल को होंगे। 4 मई 2026 को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
आज किस जिले की कितनी सीटों पर वोटिंग?
पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के मतदान उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल अंचल के 5 जिलों में होने हैं। मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम बर्द्धमान की 9, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झारग्राम की 4, पुरुलिया की 9 और बांकुड़ा की 12 सीटों पर आज वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीनों कैद हो जाएगी।
साढ़े 3 करोड़ लोगों को मिला है मताधिकार
बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल में करीब 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला मतदाता हैं। 1 करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 400 किन्नर मतदाता भी हैं। यह सभी लोग मिलकर पहले चरण के 1478 चुनाव उम्मीदवारों की किस्मत को EVM मशीनों में कैद करेंगे, जिसके ताले 4 मई 2026 को पूरी दुनिया के सामने खोले जाएंगे।
आज पश्चिम बंगाल में चुनाव मतदान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
32 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines