बंगाल चुनाव पर EC का बड़ा फैसला, जिन बूथों में EVM पर लगी मिली टेप, वहां दोबारा होगी वोटिंग

west bengal assembly elections 2026: पश्चिम बंगाल में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने शिकायतों पर संज्ञान लेकर शिकायत सही मिलने पर फिर से मतदान कराने का ऐलान किया है।

Chief Electoral Officer

बंगाल में मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ‘काली टेप’ वाले बूथों पर पुनर्मतदान कराने का वादा किया है। फाल्टा से EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि ईवीएम पर भारतीय जनता पार्टी के चिह्न के बगल में सफेद टेप चिपकाया गया था। कुछ BJP नेताओं ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह घटना बूथ नंबर 144 और 189 पर हुई और दोनों पर पुनर्मतदान की मांग की।

Bengal Eletion: नादिया में BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, CM ममता बोलीं-‘आतंकवाद फैला रही बीजेपी’

विज्ञापन

कई बूथों से चुनाव आयोग को मिली शिकायतें

मामला संज्ञान में आने के बाद बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जहां भी ईवीएम पर काली या सफेद टेप पाई जाएगी, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा। यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर मशीनों पर इस तरह की टेप पाई जाती है तो उस पूरे क्षेत्र में पुनर्मतदान कराया जाएगा। कई शिकायतें मिली हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा और उसके बाद जहां भी ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ के संकेत मिलेंगे, वहां फिर से मतदान कराया जाएगा।

अमित मालवीय ने वीडियो पोस्ट करके बताया

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम पर टेप लगाने के आरोप लगाए हैं। टेप लगाकर बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिपा देने के आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लिया और इस तरह की शिकायतें जिन बूथों से आ रही हैं, उन बूथों पर फिर से मतदान कराने का ऐलान किया।

विज्ञापन

ममता बनर्जी के लिए किला बचाने की चुनौती

बता दें कि चुनाव आयोग ने शिकायत की जांच के आदेश देकर रिपोर्ट तलब की है। पश्चिम बंगाल में आज 6 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। पहले चरण में 154 सीटों पर 91 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। दूसरे चरण में ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी समेत 1448 दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। 4 मई दिन सोमवार को मतगणना के बाद क्लीयर हो जाएगा कि ममता बनर्जी अपना किला बचा पाएंगी या इस बार BJP सेंध लगाकर ‘दीदी’ के किले को ध्वस्त करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ