नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सीजेपी के इस आंदोलन में साथ दे रहे लद्दाख के जाने-माने शिक्षाविद् और इंजीनियर सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और अब उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है.
जबरन अनशन तुड़वाने की मांग
सोनम वांगचुक को लेकर अब दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया कि सोनम का वजन साढ़े आठ किलो कम हो चुका है और ऐसा ही चलता रहा तो दो दिन में उनकी मौत हो सकती है. याचिका में मांग की गई है कि सोनम वांगचुक को जबरन मेडिकल सपोर्ट दिया जाए और उनका अनशन तुड़वाया जाए. आपको बता दें कि ये एक जनहित याचिका है, जिसे वकील और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सैनी द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई है.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों के शिविर पर उग्र भीड़ का हमला, कई वाहनों को लगाई आग
दो दिनों में हो सकती है मौत
अपनी याचिका में सैनी ने कोर्ट द्वारा केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की अपील की गई है कि वांगचुक को तुरंत अस्पताल ले जाकर उन्हें लिक्विड आहार दिए जाएं. याचिका में ये भी दावा किया गया है कि अगर सोनम का अनशन इसी तरह जारी रहा तो अगले दो दिनों में उनकी मौत तक हो सकती है, जो पूरे देश और दुनिया के लिए बेहद शर्मनाक बात होगी.
3 इडियट्स के फुनसुक वांगड़ू
गौरतलब है कि आमिर खान की मशहूर फिल्म ‘3 इडियट्स’ का फुनसुक वांगड़ू किरदार सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था. इस फिल्म के बाद ही सोनम की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी और उनके द्वारा की गई कई रोचक रिसर्च के बारे में लोगों को पता चला. सोनम कई बार सामाजिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेर चुके हैं. 28 जून से कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर अनशन पर बैठे हैं.
यह भी पढ़ें: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, व्हिस्की और ब्यूटी प्रोडक्ट्स…, भारत-ब्रिटेन FTA आज से लागू
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
52 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines