सस्ती होंगी लग्जरी कारें, व्हिस्की और ब्यूटी प्रोडक्ट्स..., भारत-ब्रिटेन FTA आज से लागू

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज से लागू हो जाएगा. इस डील के तहत भारत में भी कई सामानों के सस्ते होने की संभावना है. साथ ही इस डील से भारी टैरिफ में भी कटौती होगी.

India fta with britain

भारत और ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्तों के लिए 15 जुलाई यानी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज से दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है. दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट पर लगाने वाले भारी टैरिफ में भी बड़ी कटौती की गई है.

विज्ञापन

टैरिफ में कमी होने से अब ब्रिटेन से भारत आने वाले कई विदेशी सामान काफी सस्ते दामों पर मिलेंगे. बता दें कि इस ऐतिहासिक डील को लागू करने का ऐलान जून में ही कर दिया गया था. तो चलिए जानते हैं कि भारत और ब्रिटेन के बीच हुई इस व्यापार डील से आम लोगों और अर्थव्यवस्था को क्या-क्या फायदे होंगे.

विज्ञापन

हमारा टारगेट 100 अरब डॉलर तक पहुंचना है- कॉमर्स सेक्रेटरी

कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता) लागू होने से पहले, कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले तीन-चार वर्षों में 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंचना है.’

  • UK में लगभग सभी प्रोडक्ट्स (117 को छोड़कर) के लिए जीरो-टैरिफ सिस्टम लागू होने से भारतीय टेक्सटाइल्स, फूड प्रोडक्ट्स, लेदर और फुटवियर, इंजीनियरिंग गुड्स और फार्मा सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
  • सरकार 12,000 प्रोडक्ट्स में से 89.5% पर ड्यूटी हटाने या कम करने पर सहमत हो गई है. 64% से ज्यादा प्रोडक्ट्स को भारत में तुरंत ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी प्रोडक्ट्स के लिए ड्यूटी को धीरे-धीरे खत्म करने का वादा किया गया है.
  • कारों समेत 4.4% टैरिफ, 536 और आइटम्स पर ड्यूटी में कटौती की जाएगी. पहले पांच सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियां को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- PoK में क्यों मचा बवाल? भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार; इंटरनेशनल कम्यूनिटी से की ये मांग

विज्ञापन

स्कॉच और व्हिस्की के दामों में भारी कमी

विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस फ्री ट्रेड समझौते का सबसे बड़ा फायदा ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की इंडस्ट्री को मिलेगा. इस समय भारत में आयातित स्कॉच व्हिस्की पर 150 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगता है. लेकिन अब FTA के तहत इस ड्यूटी को घटाया जाएगा और इसे 40 प्रतिशत तक लाया जाएगा.

ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी मिलेगी छूट

शराब के अलावा ब्रिटेन से आने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अन्य सामानों की कीमतों में भी कमी आएगी. इस समय इन प्रोडक्ट्स पर 22 प्रतिशत का आयात शुल्क लगता है, जिसे अब या तो तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा और या फिर 10 साल में धीरे-धीरे जीरो कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

ब्रिटेन की लग्जरी कारें भारत में सस्तें दामों पर होंगी उपलब्ध

FTA के तहत देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लग्जरी कारों पर लगने वाले टैरिफ को 100 फीसदी से कम करके 10 फीसदी कर दिया जाएगा. जिससे ब्रिटेन की लैंड रोवर, एस्टन मार्टिन, जगुआर, रोल्स रॉयस और डिफेंडर जैसी प्रीमियम कारें भारत में कम कीमतों पर उपलब्ध होंगी.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ