Cold Day to Severe Cold Day over parts of Punjab Haryana Uttar Pradesh Rajasthan: नए साल की शुरुआत में काफी ठंड पड़ेगी। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 5 जनवरी तक यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोर्ड डे का अलर्ट है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कुछ बातों को नजरअंदाज नहीं करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कंपकंपाहट को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि ठंड की वजह से फ्रॉस्टबाइट हो सकता है। इसकी वजह से शरीर वे अंग जो कपड़ों से ढके नहीं होते हैं उनमें फफोले पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा है कि, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 और 3 जनवरी 2024 के दौरान रात / सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 2 और 3 जनवरी 2024 को रात / सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है वहीं हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 2 और 3 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा है कि, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 जनवरी 2024 को रात / सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 2 तारीख को रात / सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा है कि पंजाब के कुछ हिस्सों में 2 और 3 जनवरी, 2024 के दौरान रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के कुछ स्थानों में 2 और 3 जनवरी, 2024 को भीषण से अति भीषण ठंड का दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) होने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा है कि, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 2 और 3 जनवरी, 2024 को भीषण से अति भीषण ठंड का दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) होने की संभावना है। वहीं हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में 2 और 3 जनवरी, 2024 को भीषण से अति भीषण ठंड का दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) होने की संभावना है।