संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज 3 दिन की यात्रा पर पहुंचे भारत, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

Antonio Guterres
विज्ञापन

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तीन दिनों से भारत दौरे पर मुंबई पहुंच चुके हैं। गुटेरेस देर रात मुंबई पहुंचे। जहां राजदूत रुचिरा कंबोज ने स्वागत उनका किया। आपको बता दें जनवरी में शुरू हुए उनके दूसरे कार्यकाल के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने इससे पहले शीर्ष कार्यालय में अपने पहले कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2018 में देश का दौरा किया था।

अभी पढ़ें – कल भारत पहुंचेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, 26/11 के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख 18 से 20 सितंबर तक भारत की यात्रा पर होंगे। साथ ही इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

एंटोनियो गुटेरेस आज मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही वह आईआईटी मुंबई में ‘भारत के 75 साल: संयुक्त राष्ट्र- भारत साझेदारी: दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना’ विषय पर संबोधन देंगे।

विज्ञापन

एंटोनियो गुटेरेस 20 अक्तूबर को गुजरात जाएंगे। जहां वो केवड़िया में एकता नगर में मिशन लाइफ पुस्तिका, लोगो और उसकी टैगलाइन के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी उनके साथ रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि इसके अलावा वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचकर सरदार पटेल को नमन भी कर सकते हैं। यहां वह मोढ़ेरा का भी दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ