Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

ट्रंप ने भारत को दिया तगड़ा झटका, सोलर पैनलों पर लगाया 126% टैरिफ

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है। ट्रंप ने भारत से आने वाले सोलर पैनलों पर 126 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 25, 2026 12:23

Donald Trump Tariffs: अमेरिका ने एक बार फिर भारत को बड़ा झटका दिया है। सोलर पैनलों पर 126% की शुरुआती टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ट्रंप का यह फैसला अहम माना जा रहा है। भारत के अलावा कई देशों पर ट्रंप ने टैरिफ लगाया है। अमेरिका ने इंडोनेशिया पर 86% से 143% और लाओस पर 81% शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव है।

हाल ही में, ट्रंप के भारी फैसले पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ फैसले को संसद में लाने का आदेश दिया था। अब ट्रंप ने भारत पर एक और टैरिफ लगा दिया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि भारत ने अपने निर्माताओं को गलत तरीके से सब्सिडी (आर्थिक मदद) दी। अमेरिका का आरोप है कि इससे वे सस्ते उत्पाद बेचकर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर ट्रंप ने नहीं माना सुप्रीम कोर्ट का आदेश, तो राष्ट्रपति के खिलाफ क्या हो सकता है एक्शन?

भारत पर कितना होगा असर?

विशेषतज्ञों के अनुसार, ट्रंप के भारी टैरिफ से अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनी की एंट्री बेहद मुश्किल हो जाएगी। साल 2024 में भारत ने अमेरिका को 792.6 मिलियन डॉलर (करीब 6,500 करोड़ रुपये) के सोलर उत्पाद एक्सपोर्ट किये थे। जबकि साल 2022 में 2024 के मुकाबले 9 गुना कम एक्सपोर्ट हुआ था। बता दें कि नया टैरिफ ट्रंप के उन सामान्य टैरिफ से अलग है, जिन्हें हाल ही में अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके जवाब में ट्रंप नए 10% शुल्क लगा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UN में रूस-यूक्रेन तत्काल युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर वोटिंग में भारत गैरहाजिर, जानें क्यों बनाई दूरी?

हालांकि अभी भारत ने इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पीएम मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर गए हैं।

First published on: Feb 25, 2026 08:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.