Live Updates
कल से 3 दिन की भूख हड़ताल पर रहेंगी के. कविता
पिछड़े वर्गों (बीसी) के लिए 42% आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और बीआरएस एमएलसी के. कविता 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करेंगी। कल 4 अगस्त को सुबह 10 बजे इंदिरा पार्क धरना चौक पर उनका धरना शुरू होगा।
हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब सीमा पर 2 अलग-अलग मामलों में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों ने हेरोइन और ड्रोन बरामद किया है। तरनतारन में हेरोइन के साथ 2 नार्को तस्करों को गिरफ्तार किया है और फिरोजपुर में ड्रोन बरामद किया है। आज सुबह बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन के कलसियां गाँव के पास ड्रोन गतिविधि देखने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। वे एक धान के खेत में छिपे 2 तस्करों को पकड़ने में सफल रहे। तस्करों के खुलासे पर जवानों ने एक खेत से हेरोइन का एक पैकेट (कुल वजन: 610 ग्राम) बरामद किया। हेरोइन का पैकेट पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ था, जो ड्रोन द्वारा गिराए जाने का संकेत देता है।
गोंडा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख
PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकत
दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से थोड़ा नीचे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, यमुना का वर्तमान जलस्तर 204.14 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर (204.5 मीटर) से बस थोड़ा ही नीचे है।
हालांकि, यह अभी भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी नीचे है, लेकिन जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
* वर्तमान जलस्तर: 204.14 मीटर
* चेतावनी स्तर: 204.5 मीटर
* खतरे का निशान: 205.33 मीटर
* अब तक का उच्चतम स्तर: 208.66 मीटर
अधिकारियों ने नदी के पास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई लोगों का नाम लेने के लिए दी प्रताड़ना- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुझसे बहुत बड़े-बड़े लोगों के नाम जबरदस्ती बोलने के लिए कहा गया, जो मैंने नहीं लिए। उनके अनुसार मैंने काम नहीं किया इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया। उन नामों में विशेष तौर पर मोहन भागवत, राम माधव का नाम, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम बड़े-बड़े नेताओं का नाम लेने के लिए कहा गया। मैंने उनकी बात को नहीं माना इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार यह कहा है कि परमबीर सिंह बहुत निकृष्ट और अदम व्यक्ति है क्योंकि उसने हर सीमा पार की है, हर कानून को तोड़ा है और कानून से बाहर जाकर मुझे प्रताड़नाएं दी हैं। अकेले परमबीर सिंह ने ही नहीं बल्कि मुझे सभी ATS अधिकारियों ने प्रताड़ित किया है... मुझे गैर कानूनी तौर पर 13 दिनों तक रखा और 11 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया। इस प्रकार से मैं 24 दिनों की पुलिस कस्टडी में रही और ATS की प्रताड़नाएं झेलती रही।" यहां पढ़ें पूरी खबर
Aaj ki taaza khabar LIVE: तमिल एक्टर एस कृष्णमूर्ति का निधन
Aaj ki taaza khabar LIVE: रविवार का दिन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए शोक का रहेगा। शनिवार देर रात चेन्नई के एक अस्पताल में तमिल एक्टर एस कृष्णमूर्ति का निधन हो गया है। कृष्णमूर्ति को माधवन बॉब के नाम से भी जाता था। माधवन बॉब हास्य अभिनेता के साथ ही संगीतकार भी थे।
Aaj ki taaza khabar LIVE: अमेरिका में लगे भूकंप के झटके
Aaj ki taaza khabar LIVE: रविवार को अमेरिका में भूकंप के झटके लगे। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी शहरों के कुछ इलाकों में रविवार सुबह भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई गई है। कम तीव्रता होने की वजह से किसी तरह की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Aaj ki taaza khabar LIVE: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। जम्मू-कश्मीर में सेना लगातार 3 दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही है। अभी तक मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया है। वहीं बिहार में ड्राफ्ट मतदाता सूची पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ड्राफ्ट सूची पर विपक्ष कई तरह के सवाल उठा रहा है। अमेरीका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी शहर के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई जा रही है।
वहीं अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ को 7 दिनों के लिए टाल दिया है। यानी अब बढ़ा हुआ टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा। वहीं सरकार ने कहा है कि राष्ट्र हित में जो भी कदम उठाए जाने चाहिए वे कदम उठाए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर अब सोशल मीडिया पर भी गड़बड़ियों के पोस्ट वायरल हो रहे हैं। हालांकि उन पोस्ट पर अभी चुनाव आयोग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
49 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
3 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoLIVE: '3 महीने में करवाएं पंचायत चुनाव...', इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines