IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका, खुद को करना होगा साबित
IND vs NZ: टीम इंडिया नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया अपने बैकअप खिलाड़ियों को भी आजमाने वाली है. जिससे भविष्य की टीम तैयार की जा सके.

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज पर सभी की नजरें अभी से ही टिकी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तैयार करने का प्रयास करेगी. इस सीरीज में पहले 3 मैचों में टीम इंडिया अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ उतरेगी. वहीं आखिरी के 2 मैचों में बैकअप खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा. जिससे पूरे 15 खिलाड़ियों की टीम को तैयार किया जा सके. इस दौरान 5 खिलाड़ियों के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली है. (Pic Credit- ANI)
ईशान किशन
2 / 6केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही ईशान किशन को बहुत ही कम मौके मिलते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैच में ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर आजमाया जा सकता है. उस समय कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. ऐसे में किशन के लिए जगह खाली होगी. (Pic Credit- ANI)
ऋतुराज गायकवाड़
3 / 6केएल राहुल के टेस्ट सीरीज खेलने जाने के समय नंबर 5 की जगह भी खाली होगी. ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में नंबर 5 पर ऋतुराज गायकवाड़ को आजमाया जा सकता है. पिछले कुछ वनडे मैचों से गायकवाड़ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी आखिरी 2 वनडे मैचों में चांस दिया जा सकता है. (Pic Credit- ANI)
सूर्यांश शेडगे
4 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश भी टीम इंडिया कर रही है. हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में टीम इंडिया को उनका बैकअप तैयार करना है. इस काम में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी निराश कर रहे हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट इस रोल में सूर्यांश शेडगे को मौका दे सकती है. (Pic Credit- ANI)
मोहम्मद शमी
5 / 6तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. ऐसे में शमी को अब कमबैक का मौका दिया जा सकता है. शमी को इस पूरे सीरीज में ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है. शमी को इस सीरीज के दौरान खुद को एक बार फिर से साबित करना होगा. जिससे मुख्य टीम के खेलने पर भी उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिले. (Pic Credit- ANI)
अक्षर पटेल
6 / 6स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया अब अक्षर पटेल को पूरे 5 मैचों में मौका दे सकती है. जिससे उन्हें अपनी जगह पक्की करने का पूरा चांस मिले. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन करके अपना पत्ता कटा लिया है. वहीं नमन धीर को सुंदर की जगह मौका दिया जा रहा है. ऐसे में अक्षर पटेल को इस पूरी सीरीज में नंबर 7 पर आजमाया जा सकता है. (Pic Credit- ANI)