हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 और 4 सितंबर को होगी जीएसटी परिषद की बैठक

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। बिहार को देश का सबसे बड़ा 6 लेन वाला पुल मिला और कोलकाता को 3 नए मेट्रो रूट मिले।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

22:04 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: भारत ने बंद किया पाकिस्तान विमानों के लिए एयरस्पेस

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इस संबंध में NOTAM जारी करते हुए केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि यह प्रतिबंध उन विमानों पर लागू रहेगा जो पाकिस्तान रजिस्टर्ड एयरक्राफ्ट हैं। चाहे वे पाकिस्तानी एयरलाइंस या ऑपरेटरों द्वारा संचालित हों या लीज पर हों। यह प्रतिबंध 23 सितंबर तर जारी रहेगा।

21:41 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: 3-4 सितंबर को होगी जीएसटी परिषद की बैठक

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में होगी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने इसकी जानकारी साझा की है।

21:04 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को बताया धृतराष्ट्र

बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को गद्दी पर बिठाने के लिए 'धृतराष्ट्र' की तरह बेताब हैं। बिहार की जनता से, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे समझें कि (राजद के कार्यकाल में) बिहार की स्थिति कैसी थी। न बिजली थी, न सड़क, न पानी, गरीबों के पास घर नहीं थे, अस्पतालों में जानवर घूमते थे, स्कूल खंडहर में थे, लेकिन आज दृश्य बदल गया है। यह बदला हुआ बिहार है, जिसने उड़ान भरी है, और अब इस बिहार को गति देने की जरूरत है।

19:50 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: 29 को जापान और चीन यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की यात्रा करेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे।

19:24 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News:2036 में 100 साल का हो जाएगा ओडिशा

ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है। ओडिशा में 2036 का एक और लक्ष्य है। 1936 में ओडिशा पहली बार भाषा के आधार पर एक राज्य बना और 2036 तक यह 100 वर्ष पूरे कर लेगा। अगले 11 वर्ष और उसके बाद के 22 वर्ष सभी ओडिशावासियों और देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान, हमारे ऊपर नए युग की अर्थव्यवस्था को प्रासंगिक बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।

19:03 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: राजस्थान सीएम ने की समीक्षा बैठक

जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की। इस

दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित बजटीय घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

18:41 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: ऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी

ऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। बीते दिन यह बिल राज्यसभा में पास हो गया था। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब यह बिल कानून बन गया है।

18:07 (IST) 22 Aug 2025

गृहमंत्री अमित शाह ने सोनिया और स्टालिन पर साधा निशाना

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्टालिन का एक ही एजेंडा है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी का भी एक ही एजेंडा है अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना। लेकिन मैं दोनों को बता देना चाहता हूं। न तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं और न ही उदयनिधि मुख्यमंत्री बन सकते हैं। दोनों जगहों पर एनडीए की जीत निश्चित है। मोदी जी की जीत निश्चित है।

17:05 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो का किया उद्घाटन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई।

16:01 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: आंध्र के सीएम ने वित्तमंत्री सीतारमण से की मुलाकात

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश में चल रही कई विकासात्मक पहलों के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य को पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना के तहत 2,010 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

14:45 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: मजीठिया केस में आज दाखिल होगी चार्जशीट

विजिलेंस टीम मोहाली कोर्ट में आज चार्जशीट 40 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल करेगी। मजीठिया केस में चार्जशीट में 700 करोड़ रुपये की अवैध और बेमानी संपत्ति का खुलासा हुआ है। चार्जशीट में 200 लोगों की गवाही दर्ज कराई गई। विजिलेंस ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और दिल्ली में 15 ठिकानों की की जांच की थी। चार्जशीट में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के भी बयान दर्ज हैं।

14:05 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: 12 दलों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी राज्य बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हटाए गए मतदाताओं के नामों में सुधार के लिए राजनीतिक दलों द्वारा आगे न आने पर हैरानी जताई है। कोर्ट ने चुनाव आयोग के इस कथन पर संज्ञान लिया है कि बिहार के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 85000 नए मतदाता सामने आए हैं और राजनीतिक दलों के बूथ-स्तरीय एजेंटों द्वारा केवल 2 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कोर्ट ने बिहार में मान्यता प्राप्त सभी 12 राजनीतिक दलों को इस मामले में पक्षकार बनाया है। कोर्ट ने सभी 12 पार्टियों को कहा है कि वे कोर्ट के आदेश का पालन करें और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है।

13:43 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: हरियाणा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक खत्म

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें स्पीकर हरविंदर कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे। कमेटी में विधानसभा के मानसून सेशन की अवधि बढ़ाने पर मुहर लगाई गई है। सेशन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाई गई है। अब विधानसभा सत्र 27 अगस्त तक चलेगा।

13:06 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: दिल्ली CM के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में एक व्यक्ति घुस आया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हमला होने के बाद मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम था, लेकिन अज्ञात शख्स ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया और उस व्यक्ति से बहस की। पुलिस ने तुरंत व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया।

12:50 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा

ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार ट्रक में जा घुसी और हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हमले में 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। कार सवार हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे। दादरी पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से कार को काट-काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

घायलों की जान बचाने के लिए अस्पताल में ब्लड की जरूरत पड़ी। दादरी थाने से लेकर कई चौकियों के पुलिस कर्मियों ने रात के समय घायलों को ब्लड दिया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ईस्टर्न पेरीफेरल दादरी थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराक शव परिजनों को सौंप दिए हैं और घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

12:26 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: बिहार के गयाजी में प्रधानमंत्री मोदी की रैली

प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दौरे पर हैं और उन्होंने गयाजी में चुनावी रैली को संबोधित किया है। रैली से पहले उन्होंने बिहार को करीब 13000 करोड़ की सौगात दी। साथ ही बिहार को गंगा नदी पर बनने वाला देश का सबसे बड़ा 6 लेन वाला पुल भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए गयाजी में लोगों का सैलाब उमड़ा हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, लालू प्रसाद यादव, लालटेन राज, RJD पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लालटेन राज में बिहार अंधेरे में ही डूबा रहता था।

12:22 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की सुसाइड

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट ने सुसाइड की है। कूचबिहार में खुले कॉलेज के हॉस्टल में तीसरे वर्ष के छात्र का शव लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड करने के कारण अभी पता नहीं चले हैं।

11:35 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: जम्मू में ईडी की 9 जगहों पर छापेमारी

जम्मू में 9 जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। इनमें 8 जगह जम्मू और 1 जगह उधमपुर की है। यह कार्रवाई पटवारी प्रणव देव सिंह, पटवारी राहुल काई, नायब तहसीलदार अकील अहमद और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है। इन पर आरोप हैं कि इन्होंने साल 2022 से अब तक जम्मू में कस्टोडियन जमीन (जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आए शरणार्थियों की है) पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार करने का काम किया। यह मामला एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB), सेंट्रल, जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू किया गया था।

11:09 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: RSS के दशहरा उत्सव के चीफ गेस्ट तय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस बार के विजयदशमी उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव 2 अक्तूबर 2025 को नागपुर के रेशिमबाग में संपन्न होगा। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन समापन कार्यक्रम में होगा।

10:17 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: रूस ने यूक्रेन पर फिर किया हमला

रूस ने शांति वार्ता की चर्चा के बीच कल रात यूक्रेन पर भीषण हवाई हमला किया, जिससे युद्ध को रोके जाने की संभावना खटाई में पड़ गई है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर 570 से ज्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं। इंटरसेप्ट के बावजूद पश्चिमी यूक्रेन के Mukachevo में अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र पर दो क्रूज मिसाइलें गिरीं। राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने हमले को वैश्विक शांति प्रयासों की अवहेलना बताया और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की। वहीं रूस की ओर से दावा किया गया कि यूक्रेन शांति में दिलचस्पी नहीं रखता और इसीलिए यह हमला किया गया।

09:47 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: बिहार वोटर्स को लेकर चुनाव आयोग का हलफनामा

भारतीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके कहा कि बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम और विवरण, जो 1 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं थे, राज्य के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर डाल दिए गए हैं। सूची में उनके ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल न होने के कारण भी बताए गए हैं, जिनमें मृत्यु, सामान्य निवास का स्थानांतरण या डुप्लिकेट एंट्री शामिल है।

09:19 (IST) 22 Aug 2025

Aaj ki Breaking News: मलेशिया में लड़ाकू विमान हादसा

मलेशिया में एक लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुआ है। रॉयल एयर फोर्स (RMAF) के फाइटर जेट F/A-18D हॉर्नेट उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था। हादसा गुरुवार रात सुल्तान हाजी अहमद शाह एयरपोर्ट (कुआंटन) के रनवे पर हुआ। रॉयल मलेशियन एयर फोर्स के पब्लिक रिलेशन डिवीजन ने बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नमस्कार, आज 22 अगस्त दिन शुक्रवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो मलेशिया में एयरफोर्स का फाइटर जेट प्लेन क्रैश हो गया है और हादसे में दोनों पायलट बुरी तरह घायल हुए हैं। अगर भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी आज कोलकाता में 3 नए मेट्रो रूट का उद्धाटन करेंगे, जिससे एयरपोर्ट जाने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर भी रहे। गंगा नदी पर 6 लेन वाले ब्रिज समेत कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। आज इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी INDIA के घटक दलों से मिले। वहीं आज से हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र शुरू हो गया है। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola