---विज्ञापन---

देश angle-right

खुशखबरी! देश में आ रही हैं 3 नई एयरलाइंस, UP की ये कंपनी शामिल

Three New Airlines in India: देश में तीन नई कंपनियां फ्लाइट्स शुरू करने जा रही हैं। इनमें यूपी की एक कंपनी शामिल है। ये कंपनियां अगले साल की शुरुआत में इसका आगाज करेंगी।

---विज्ञापन---

Three New Airlines in India: यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब भारत में आपको ज्यादा फ्लाइट मिल सकेंगी क्योंकि इनकी संख्या बढ़ने जा रही है। जानकारी के अनुसार, भारत में तीन नई एयरलाइनें उड़ान भरने जा रही हैं। तीन नई पैसेंजर एयर सर्विस अगले साल की शुरुआत में शुरू होंगी।

मिल चुकी है NOC

दरअसल, पिछले दो महीनों में तीन नई हवाई कंपनियों को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल गई है। इन कंपनियों के नाम एयर केरल, अलहिंदएयर और शंख एयर हैं। एयर केरल और अलहिंदएयर दोनों दक्षिण भारतीय राज्य केरल से जबकि शंख एयर उत्तर प्रदेश से है। अब इन कंपनियों को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (NOC) या फ्लाइट परमिट ​मिलेगा। अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है। इन फ्लाइट्स के शुरू होने से हवाई यात्रा में उछाल आएगा।

---विज्ञापन---

बढ़ रही डिमांड

दरअसल, इसमें साल-दर-साल में 23.57% की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत के विमानन क्षेत्र में शानदार ग्रोथ हो रही है। घरेलू हवाई यात्री यातायात 2023 में 152 मिलियन तक बढ़ गया है। यह 2022 में दर्ज किए गए 123 मिलियन से ज्यादा है। इससे मिडल क्लास की डिमांड और हवाई यात्रा की बढ़ती मांग का संकेत मिल रहा है। कहा जा रहा है कि केरल स्थित दोनों कंपनियां भारतीय बाजार में स्थिर होने के बाद दक्षिण भारत से मध्य पूर्वी देशों के बीच फ्लाइट शुरू करना चाहती हैं।

इंडिगो का कब्जा

वर्तमान समय की बात की जाए तो घरेलू विमानन क्षेत्र में इंडिगो का सिक्का चलता है। इंडिगो का 62% से ज्यादा बाजार पर कब्जा है। जबकि एयर इंडिया और विस्तारा सहित टाटा समूह की एयरलाइंस का सामूहिक रूप से लगभग 30% पर कब्जा है। हालांकि भारतीय क्षेत्र की कई चुनौतियां भी हैं। जिसके आधार पर भविष्य को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। दरअसल, जेट एयरवेज जैसी कंपनी 2019 और गो फर्स्ट 2023 में बंद हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर टाटा समूह ने भी विस्तारा को एयर इंडिया और एआईएक्स कनेक्ट को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय कर दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2024 08:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola