हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Telangana Accident: सूर्यापेट में ट्रैक्टर और ट्रक के बीच टक्कर, पूजा कर लौट रहे 5 लोगों की मौत, 20 घायल

विज्ञापन

Telangana Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में रविवार तड़के मुनागला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर सवार लोग मुनागला के बाहरी इलाके में स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, हादसे में थेनेरू प्रमीला (35), चिंताकायाला प्रमीला (33), उदय लोकेश (8), नारागोनी कोटैया (55) और गुंडू ज्योति (38) की मौत हो गई।

ट्रैक्टर पर सवार थे 30 लोग

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर कम से कम 30 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में घुस गया। इसी दौरान विजयवाड़ा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के दौरान ट्रैक्टर में सवार सभी 30 लोगों सड़क पर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को कई मीटर तक घसीटा। इस दौरान पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मुनागला सर्कल इंस्पेक्टर अंजनेयुलु ने कहा कि दुर्घटना के दौरान ट्रैक्टर पर 30 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि यह किसकी गलती थी और दुर्घटना कैसे हुई। घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें