---विज्ञापन---

13 साल की छात्रा का 3 शिक्षकों ने किया यौन शोषण, कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड पर भेजा

Tamilnadu News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एक नाबालिग छात्रा से तीन शिक्षकों ने यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ बच्ची ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी।

---विज्ञापन---

Taminadu Crime News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में तीन टीचरों ने मिलकर 13 साल की छात्रा का यौन शोषण किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में अरेस्ट कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने तीनों को 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कलेक्टर सी दिनेश कुमार ने बताया कि कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा तीनों शिक्षकों को पोक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें अरेस्ट कर लिया है। आरोपी शिक्षक को 15 दिनों के लिए रिमांड पर भेजा गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः 45 KM पैदल चले, रास्ते में देखीं लाशें; अमेरिका से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती

आरोपियों ने शौचालय में बच्ची को बनाया निशाना

मामले में पुलिस ने बताया कि तीनों शिक्षकों ने स्कूल के शौचालय में इस घटना को अंजाम दिया। घटना करीब एक महीने पहले की है। जब नाबालिग के पैरेंट्स ने स्कूल की प्रिंसिपल से मारपीट की शिकायत की। सूचना के बाद डीईओ और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के माता-पिता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार तीनों शिक्षकों को पोक्सो की धाराओं में अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल तीनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः डेडबॉडी संग शारीरिक संबंध अपराध है या नहीं! जानें सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

First published on: Feb 06, 2025 12:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola