UPSC Recruitment 2026: 212 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कौन से पदों पर है मौका और कैसे करें अप्लाई

UPSC Bharti 2026: यूपीएससी ने 212 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नोट‍िफ‍िकेशन असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के ल‍िए है. आइये इसकी पूरी जानकारी, अंतिम तारीख और upsconline.nic.in से अप्लाई करने का तरीका जानते हैं.

upsc direct job notification

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यूपीएससी आपको मौका दे रहा है.

UPSC Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी सरकारी विभाग में बेहतरीन अवसर की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों में कुल 212 पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

इसके ल‍िए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आप 2 अक्‍टूबर तक ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन-किन पदों पर वैकेंसी निकली है और आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

प्रमुख पद और खाली सीटों का विवरण

UPSC ने कुल 212 पदों को अलग-अलग विभागों में बांटा है:

विज्ञापन

असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (140 पद): दिल्ली सरकार के गृह विभाग (डायरेक्टरेट ऑफ प्रॉसिक्यूशन) में सबसे ज्यादा 140 पदों पर भर्ती निकली है.

स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 – जनरल मेडिसिन (60 पद): स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में डॉक्टरों के लिए 60 सीटें हैं.

विज्ञापन

स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 – एनाटॉमी (4 पद): मेडिकल फील्ड के लिए 4 पद.

विज्ञापन

लॉ ऑफिसर / डिस्ट्रिक्ट लिटिगेशन ऑफिसर (4 पद): लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश (UT) के कानून एवं न्याय विभाग में.

असिस्टेंट एडिटर (2 पद): खान मंत्रालय (Indian Bureau of Mines) में 2 पद.

विज्ञापन

स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 – एनेस्थिसियोलॉजी व पीडियाट्रिक्स (2 पद): नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में.

आवेदन की आखिरी तारीख
आम अभ्यर्थियों के लिए आखिरी तारीख:
2 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है.

विज्ञापन

लद्दाख (UT of Ladakh) के पदों के लिए: लद्दाख प्रशासन के तहत आने वाले पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 तय की गई है.

विज्ञापन

कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं और अप्लाई करना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप यह तरीका अपनाएं:

  • UPSC के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए निर्देशों और नियमों को ध्यान से पढ़ें.
  • फॉर्म भरते समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे क‍ि जन्मतिथि का प्रूफ, शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) और कैटेगरी सर्टिफिकेट सही से अपलोड करें.
  • अपना यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) सही जानकारी के साथ पूरा भरें.

इस बात को नोट करें क‍ि अगर फॉर्म भरते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स या जानकारी छूट जाती है, तो आपका आवेदन सीधे कैंसल किया जा सकता है, इसलिए सतर्कता बरतें.

विज्ञापन

उम्र सीमा, योग्यता और पे-स्केल (Pay Scale) से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को UPSC के आधिकारिक विज्ञापन (Official Advertisement) को पढ़ने की सलाह दी जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ