स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जवल भुइंया ने रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाए जाने की प्रक्रिया की आलोचना की. जस्टिस भुइंया ने कहा कि ऐसी प्रक्रिया जिससे लाखों भारतीय नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित करके उन्हें अपने ही देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया जाए, तो ये पूरी तरह मनमानी होगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में SIR के बीच Form 6 बना चैलेंज, वोटर्स के लिए दस्तावेजों का संकट, मुस्लिम इलाकों में मतदाता परेशान
क्या बोले जस्टिस भुइंया?
NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा- भारतीय संविधान नागरिकों के दो वर्गों की व्यवस्था नहीं करता है- एक वर्ग जिसके पास वोट देने का अधिकार है और दूसरा वर्ग जिसके पास वोट देने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी प्रक्रिया जिससे भारतीय नागरिक बड़े पैमाने पर वोट देने के अधिकार से वंचित हो जाते हैं और उनके पास वोटिंग का अधिकार नहीं रहता है, तो ये भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 और 14 का उल्लंघन होगा.
हटाए गए लाखों नाम
दिल्ली में याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.56 लाख नाम हटा दिए गए थे, जबकि 33.13 लाख और वोटरों को मैपिंग न होनेॉ या गड़बड़ियों के आधार पर नोटिस भेजने के लिए चुना गया था. 22 सितंबर को, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा और पूछा कि किस आधार पर ऐसे नोटिस जारी किए जा रहे हैं. जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने चुनाव आयोग से ये जांचने को कहा कि क्या नोटिस बिना सोचे-समझे जारी किए जा रहे थे, जबकि मुख्य न्यायाधीश ने “लॉजिकल गड़बड़ी” के मतलब पर स्पष्टीकरण मांगा. आयोग ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि तय प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी भी वोटर का नाम नहीं हटाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान’, 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines