'कोटा में ही स्टूडेंट सुसाइड क्यों कर रहे'? सुप्रीम कोर्ट ने की राजस्थान सरकार की खिंचाई

सुप्रीम कोर्ट ने स्टूडेंट के सुसाइड मामले में सख्त टिप्पणी की। अदालत ने राजस्थान सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कोटा में ही स्टूडेंट आत्महत्या क्यों कर रहे हैं?

Supreme court | Droupadi Murmu | Indian President

सुप्रीम कोर्ट मामले में अगली सुनवाई अगले मंगवार को करेगा। (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले की सुनवाई हुई। SC ने कोटा में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को गंभीर बताया और राजस्थान सरकार की खिंचाई की। अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा कि कोटा में ही सारे स्टूडेट क्यों सुसाइड कर रहे हैं। सरकार अपने स्तर पर क्या कदम उठा रही है।

स्टूडेंट्स सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस साल कोटा में 14 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। इसी शहर में क्यों आत्महत्या हो रहे हैं? सरकार अपने स्तर पर क्या कर रही है। राज्य सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। इस मामले में सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि राज्य में आत्महत्या के मामलों की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की सख्त टिप्पणी?

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के कोटा में स्टूडेंट की लाश मिलने और आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट के सुसाइड मामले की सुनवाई करते हुए यह सख्त टिप्पणी की। इस मामले में अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है। अब 14 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कोटा के हॉस्टल में नीट परीक्षा से पहले 14 मई को एक छात्रा की लाश मिली थी। इसी दिन आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट ने हॉस्टल के एक कमरे में फांसी लगा ली। इस दोनों मामले में 6 मई को SC ने स्वत: संज्ञान लिया। जस्टिस जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने पूछा था कि अबतक इन मामलों में मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ