'2026 में फिर होगा खेल, TMC को मिलेंगी 215 सीटें', ममता बनर्जी के इस बयान पर BJP का आया जवाब

Sukanta Majumdar On Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने सामने आ गई है। इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने हुंकार भरते हुए कहा कि 2026 में खेल होगा। इस पर बीजेपी सांसद का जवाब आया है।

Mamata Banerjee-Sukanta Majumdar

Mamata Banerjee-Sukanta Majumdar

विज्ञापन

Sukanta Majumdar On Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 2026 में फिर खेल होगा और टीएमसी को 215 सीटें मिलेंगी। उनके इस बयान पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया है।

सीएम ममता बनर्जी ने भरी हुंकार

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में फिर खेल होगा। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 215 सीटें मिलनी चाहिए। बाहरी लोगों को पश्चिम बंगाल पर कब्जा नहीं करने देंगे। चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष होना जरूरी है। TMC नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने किया पलटवार

बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि ममता बनर्जी को यह पता चल गया कि वह विधानसभा चुनाव हारने वाली हैं, इसलिए उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। पूरी दुनिया ममता बनर्जी को फेक वोटिंग के लिए जानती है। पश्चिम बंगाल चुनावों में दंगे क्यों होते हैं। अगर उन्हें अपने काम पर विश्वास है तो वह हिंसा क्यों कराती हैं। बंगाल के हिंदू एकत्रित हो गए हैं, इसलिए वह डर रही हैं।

विज्ञापन

TMC ने चुनाव का लक्ष्य किया तय

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लक्ष्य तय है- 2026 के विधानसभा चुनाव में 215 प्लस सीटें। दृढ़ संकल्प और एकता के साथ टीएमसी लड़ेगी, जीतेगी और बंगाल के गौरव की रक्षा करेगी। अभिषेक बनर्जी ने लक्ष्य तय किया है और सब मिलकर इसे हासिल करेंगे।

बीजेपी के चक्रव्यूह को ध्वस्त करते रहेंगे : अभिषेक बनर्जी

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब तक टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उनके साथ हैं, वे भाजपा के चक्रव्यूह को ध्वस्त करते रहेंगे। पार्टी के खिलाफ बोलने वालों की पहचान हो गई है। उन्होंने ही मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी की पहचान की, जो पार्टी के खिलाफ गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ