Steve Jobs Wife Maha Kumbh Health Update: महाकुंभ स्नान का आज दूसरा दिन है। वहीं मकर संक्रांति होने के कारण आज के दिन को महास्न्नान कहा जा रहा है। खबरों की मानें तो विदेश से कल्पवास करने आईं एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पोवेल जॉब्स की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। ऐसे में पिछले कई घंटों से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि क्या वो संगम में डुबकी लगाएंगी या नहीं?
भीड़ से हुई एलर्जी
निरंजनी अखाड़े के प्रमुख स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का कहना है कि लॉरेन संगम में स्नान अवश्य करेंगी। तबीयत खराब होने के बावजूद वो संगम में डुबकी लगाएंगी। गिरी महाराज ने बताया कि अभी वो मेरे शिविर में आराम कर रही हैं। उन्हें किसी प्रकार की एलर्जी हो गई है। इससे पहले वो इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर कभी नहीं गई थीं। वो काफी सरल स्वाभाव की हैं। वो हमारे साथ रात्रि पूजन में भी थीं।
यह भी पढ़ें- IIT मुंबई से इंजीनियरिंग, फोटोग्राफी में बनाया करियर; सबकुछ छोड़कर क्यों बन गए संन्यासी?
शाही स्नान में नहीं लेंगी हिस्सा
गिरी महाराज ने कहा कि लॉरेन के हाथों पर एलर्जी हो गई है। इसलिए वो शाही स्नान में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। हालांकि वो अकेले स्नान करने जाएंगी। हम उनके स्नान की व्यवस्था करवाएंगे, जिससे वो पवित्र संगम में डुबकी लगा सकें। वो हमारे साथ पूजा में रहेंगी, अभिषेक में रहेंगी और हवन में भी हिस्सा लेंगी। हिंदू परंपरा इसीलिए अलौकिक है, क्योंकि इससे वो लोग भी जुड़ना चाहते हैं, जिन्होंने कभी इस परंपरा को देखा, समझा और जाना नहीं।
निरंजनी अखाड़ा की सदस्य हैं लॉरेन
बता दें कि स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स की हिन्दू धर्म में गहरी आस्था है। वो निरंजनी अखाड़े से ताल्लुक रखती हैं। महाकुंभ में कुल 13 अखाड़ों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें 3 ग्रुप में बांटा गया है- संन्यासी अखाड़ा, बैरागी अखाड़ा और उदासीन अखाड़ा। जूना अखाड़ा और निरंजनी अखाड़ा समेत 7 अखाड़े संन्यासी ग्रुप का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- साध्वी या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर? महाकुंभ में 30 साल की हर्षा रिछारिया ने बटोरीं सुर्खियां, तस्वीरें हो रहीं वायरल
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
35 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
1 hr agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
6 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
8 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines