School Closed: भीषण ठंड-कोहरे के चलते फिर बढ़ीं छुट्टियां, इन 3 राज्यों में स्कूल बंद

School Closed : पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। साथ ही बारिश ने और ठिठुरन बढ़ा दी। भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। आइए जानते हैं कि इन 3 राज्यों में कब तक बंद रहेंगे स्कूल।

School Closed

School Closed (File Photo)

विज्ञापन

School Closed : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति है। खराब मौसम को लेकर कई राज्यों ने स्टूडेंट्स के लिए लंबी छुट्टी घोषित कर दी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में गुरुवार को घना कोहरा और बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक जाम रहा। 29 ट्रेनें और उड़ानें देरी से चलीं। आईएमडी ने शुक्रवार को भी घना कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बंद हैं स्कूल?

उत्तर प्रदेश में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

विज्ञापन

यूपी बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 16 और 17 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी घोषित करने के लिए पत्र जारी किया। इस पत्र के जरिए कहा गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल और मान्यता प्राप्त 8वीं तक के स्कूल शुक्रवार तक बंद रहेंगे। अब जिलाधिकारी इस आदेश का अनुपालन करेंगे।

गाजियाबाद के स्कूल भी बंद

विज्ञापन

गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने कोल्ड वेव के चलते 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद करने की अधिसूचना जारी की है। सीबीएसई, आईसीएससीई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी स्कूल आएंगे।

बिहार में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन

पटना के जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया। 8वीं से ऊपर के स्कूलों के छात्रों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच शिक्षण समय पुनर्निर्धारित किया गया है। दरभंगा में स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में 28 फरवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

जम्मू कश्मीर में भी स्कूल बंद रहेंगे। 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को 28 फरवरी 2025 तक बंद रखने का फैसला लिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री सकीना लट्टू ने इसकी जानकारी दी। जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे है और बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ