Sarla Maheshwari Death: अपनी शांत आवाज और शालीनता के लिए मशहूर दूरदर्शन की एंकर और न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. सरला माहेश्वरी हिंदी के उत्कृष्ट उच्चारण के लिए जानी जाती थीं. सरला माहेश्वरी न्यूज दूरदर्शन की बुलेटिन का एक विश्वसनीय चेहरा थीं. वह 1980 से 1990 के वर्षों में संतुलित तरीके से और शांत आवाज में समाचार पेश करने के लिए जानी जाती थीं. सरला माहेश्वरी का निधन 12 फरवरी दिन गुरुवार को हुआ.
दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
सरला माहेश्वरी की मृत्यु की खबर उनके भाई ने पोस्ट करके दी. उन्हें जानकारी साझा करते हुए बताया कि, सरला माहेश्वरी का अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में होगा. उनके भाई ने अपनी बहन को याद करते हुए बताया कि, वह उन्हें न्यूज पढ़ते देखने के लिए इंतजार किया करते थे.
2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के तौर पर किया काम
सरला माहेश्वरी ने 1980 के दशक से लेकर 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के तौर पर काम किया था. सरला माहेश्वरी ने ब्लैक-एंड-व्हाइट से लेकर कलर टेलीविजन में तक का सफर तय किया था. सरला माहेश्वरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीएचडी करते हुए दूरदर्शन के लिए ऑडिशन दिया. सरला माहेश्वरी ने पहले एक अनाउंसर के तौर पर काम शुरू किया. बाद में वह न्यूज रीडर के रूप में काम करने लगी थीं.
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines