धर्मशाला: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से परेशान एक प्रेमी जोड़े ने एक होने का रास्ता आखिर ढूंढ निकाला। दोनों ने जंग के मैदान से करीब 4200 किलोमीटर दूर हिमाचल के धर्मशाला में शादी रचा ली। इस कपल की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दरअसल, लड़का रूस का रहने वाला है जबकि लड़की यूक्रेन की रहने वाली है। दोनों एक-दूसरे के साथ दो साल से रिलेशन में थे।
कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती। इस कहावत को सच साबित करते हुए रूसी के सर्गेई नोविकोव और यूक्रेन की एलोना ब्रामोका ने अपने देशों के बीच युद्ध की परवाह किए बिना भारत में हिंदू-रीति रिवाजों से एक-दूसरे से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटोज में एलोना लाल रंग का लहंगा पहने दिख रही है जबकि सर्गेई कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं। दोनों राधे-कृष्ण के मंदिर में पंडित और अन्य दोस्तों के साथ आशीर्वाद लेते भी दिख रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने निभाई रस्में
सर्गेई और एलोना ने जब भारत में शादी का फैसला किया तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने दोस्तों और आस-पड़ोस के लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शादी की तैयारियां शुरू की। शादी के लिए बकायदा मंडप को सजाया गया। दूल्हा सर्गेई और दुल्हन एलोना जब मंडप में पहुंची तो वहां मौजूद पंडित ने बकायदा मंत्रों का उच्चारण कर इस शादी को संपन्न कराया। शादी में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और उन्होंने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दी।
साथी बताते रहे मंत्रों का मतलब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब प्रेमी जोड़ा शादी के लिए मंडप में बैठा था तब सर्गेई और एलोना के दोस्त उन्हें मंत्रों का मतलब हिंदी में ट्रांसलेट करके बताते रहे। इसके बाद सर्गेई ने एलोना के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। फिर दोनों दिव्या आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया।
दो साल से रिलेशन में था प्रेमी जोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सर्गेई और एलोना दो साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। वे 2021 से हिमाचल प्रदेश के धरमकोट गांव में रह रहे है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में इजरायली नागरिक रह रहे हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से युद्ध जारी है। करीब 135 दिनों में दोनों देशों के हजारों लोग मारे गए हैं जबकि कई लोग गोलीबारी से बचने के लिए यूक्रेन से पलायन भी कर गए हैं।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
2 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
10 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines