Sahibabad To Duhai RapidX Fare List: देश को पहली रैपिड रेल कल लॉन्च होगी। देश की इस पहली मिनी बुलेट ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से करेंगे। 21 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से लोग इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। वहीं इस बीच रैपिड रेल के किराये को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। NCRTC ने किराये की दरें तय करके नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बच्चों के सफर करने को लेकर भी शर्तें रहेंगी। सामान कितना ले जा सकेंगे, इसे लेकर भी निर्देश जारी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हम एक दूसरे से प्यार करते…कौन हैं Gay वकील उत्कर्ष सक्सेना, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पार्टनर से की सगाई
प्रीमियम कोच में सफर करना महंगा होगा
NCRTC की ओर से जारी किराये की लिस्ट के मुताबिक, लोगों को साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल में सफर करने के लिए 50 रुपये देने पड़ेंगे। न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा, लेकिन प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। इसका किराया 100 रुपये होगा। वहीं 3 फीट हाइट वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ फ्री सफर कर पाएंगे। यात्री को 25 किलो वजन वाला सामान ले जाने की अनुमति मिलेगी। NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रेन की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी खाना टेस्टी नहीं बनाती… ये तलाक का आधार नहीं हो सकता, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
स्टैंडर्ड कोच का किराया इतना तय किया गया
उन्होंने बताया कि ट्रेन के स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये तय किया गया है। इस कोच में गाजियाबाद से गुलधर और दुहाई तक का किराया 20 रुपये होगा। साहिबाबाद से गाजियाबाद तक का किराया 30 रुपये होगा। प्रीमियम कोच का न्यूनतम कराया 40 रुपये है। गाजियाबाद से गुलधर या दुहाई तक के सफर के 40 रुपये लगेंगे। साहिबाबाद से दुहाई तक 80 रुपये और दुहाई डिपो तक 100 रुपये किराया देना होगा। दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक के सफर के लिए स्टैंडर्ड कोच में 50 रुपये और प्रीमियम कोच में 100 रुपये किराया देना होगा।
यह भी पढ़ें: बैंड, बाजा और बारात… की जमकर रहेगी धूम; 35 लाख शादियों से होगा 4.25 लाख करोड़ का बिजनेस
टिकट खरीदने के 4 विकल्प, 5 स्टेशन 14 वेंडिंग मशीन
NCRTC ने यात्रियों को ट्रेन टिकट खरीदने के 4 विकल्प दिए हैं। लोग मोबाइल ऐप से, कार्ड के जरिए, स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से और स्टेशन पर बने टिकट काउंटर से टिकट ले सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 5 स्टेशनों पर 14 टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर 4-4, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन पर 2-2 मशीनें लगाई गई हैं। टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इसके लिए यात्री UPI, Paytm, Rupey कार्ड, मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Watch Video: OMG गोलगप्पे के अंदर मां दुर्गा, नहीं देखा होगा पानी पूरी से बना ऐसा पंडाल थीम
12 मिनट में साहिबाबाद से दुहाई पहुंचाएगी रैपिड रेल
रैपिडएक्स ट्रेन 12 मिनट में साहिबाबाद से दुहाई तक पहुंचाएगी। हर 10 से 15 मिनट के गैप पर ट्रेन मिलेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन 30 सेकेंड रुकेगी। 6 कोच वाली इस ट्रेन में 5 स्टैंडर्ड और एक 5 प्रीमियम कोच होगा। अभी 10 जोड़ी ट्रेने हैं। आगे इसकी संख्या बढ़ाकर 13 की जाएगी। रैपिड रेल से दिल्ली और मेरठ को जोड़ा जाएगा। 2 तरह की रैपिड रेल दौड़ेंगी। एक ट्रेन मोदीपुरम से बेगमपुर-प्रतापपुर होते हुए दिल्ली के सराय काले खां जाएगी, जो रैपिड रेल कहलाएगी। दूसरी मोदीपुरम से बेगमपुर होते हुए प्रतापपुर जाएगी, जिसका नाम मेरठ मेट्रो होगा।
संबंधित खबरें
क्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
7 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines