हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले को लेकर नया अपडेट आया है। राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ है लेकिन सोनम का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों उसी स्कूटी के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो बाद में लावारिश मिली थी। दोनों से होटल से निकलकर जाते दिखाई दे रहे हैं।
अब इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम ने CBI जांच की सिफारिश कर दी है और कहा है कि पूरा राज्य सोनम के परिजनों के साथ खड़ा है। सोशल मीडिया पर डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जांच आदेशित करने हेतु मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया है। श्रीमती सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कैसे हुई राजा की मौत?
पुलिस ने पुष्टि की कि राजा की हत्या की गई है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने खुलासा किया कि राजा की हत्या एक धारदार हथियार से की गई थी जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पेड़ काटने के लिए किया जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि राजा रघुवंशी की मौत ‘दाओ’ नामक पारंपरिक हथियार से लगी चोटों के कारण हुई। एसपी ने बताया कि हमने पीड़ित का मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है, इसमें कोई संदेह नहीं है।”
मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन कर दिया गया है। वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी और परिजन शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विपिन का कहना था कि राजा का शव उनकी स्कूटी से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला। हमें पक्का संदेह है कि उनका अपहरण कर उन्हें वेई सावडोंग फॉल्स ले जाया गया है। जहां हत्या की गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि सोनम का अपहरण हुआ है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines