'बेटी बचाओ सिर्फ एक ढोंग', दिल्ली में पुलिस-पहलवानों की हाथापाई पर राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

rahul gandhi, wrestlers protest, protest in delhi, Jantar Mantar
विज्ञापन

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की बेटियों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर तीखा हमला किया है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।

विज्ञापन

प्रियंका बोलीं- न्याय मिलना चाहिए

कांग्रेस नेता और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने कहा, “अपनी मेहनत और लगन से देश और अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। उनकी बात सुनी जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।”

विज्ञापन

केजरीवाल बोले- अहंकार ने भाजपा के दिमाग पर कुठाराघात किया है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि देश के चैंपियन खिलाड़ियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार? यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है। अहंकार ने भाजपा के दिमाग पर कुठाराघात कर दिया है। ये लोग पूरे सिस्टम को गुंडागर्दी से चलाना चाहते हैं। उन्होंने पूरे सिस्टम का मजाक बना दिया है।” केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील की।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला पहलवानों के समर्थन में सामने आईं और कहा, “मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं।” उन्होंने कहा कि इस तरह से हमारी बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है। भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है और मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं।

विज्ञापन

आप उन पर हमला कर सकते हैं लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ सकते। लड़ाई सही है और लड़ाई जारी रहेगी। हमारे पहलवानों को चोट पहुंचाने की हिम्मत मत कीजिए, देश उनके आंसू देख रहा है और देश आपको माफ नहीं करेगा।

पहलवान क्यों कर रहे हैं विरोध?

ओलंपिक विजेताओं समेत भारतीय पहलवानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पहलवानों ने भारतीय मुक्केबाजी संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िताओं में एक नाबालिग पहलवान भी शामिल है। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें WFI के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ