धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने दी चेतावनी, कहा- 'पीएम मोदी छात्रों से मांगें माफी'

Rahul Gandhi’s Statement On Dharmendra Pradhan Resignation: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों को बधाई दी है, और इसे युवाओं की जीत बताया है., साथ ही उन्होंने नरेद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है.

RAHUL.jpg

Rahul Gandhi (ANI)

विज्ञापन

Rahul Gandhi Reaction On Dharmendra Pradhan Resignation: NEET पेपर लीक को लेकर लगातार घिरने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है. अब कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पर अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए इशारों में कहा है कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

विज्ञापन

छात्रों पर गर्व: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- ‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स को मैसेज देते हुए कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई. 2 मांगें अभी भी बाकी हैं – प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो. ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो शख्स जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है – अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत!’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की माफी की मांग

राहुल गांधी ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘ये भारत के छात्रों और विपक्ष की ओर से एक चेतावनी है कि आप भारत को उस तरह नहीं चला सकते जैसे अब तक चलाते रहे हैं. यह आपकी निजी जागीर नहीं है. ये आपकी अपनी चीज नहीं है. ये देश भारत के लोगों का है. ये भारत के संविधान का है. ये सभी संस्थाएं आपकी नहीं हैं. अगर आप इसी रास्ते पर चलते रहे, तो आप देखेंगे कि जो अभी हुआ है, वो दस गुना बड़े पैमाने पर होगा. यही मेन मैसेज है.’

विज्ञापन

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘हमारे छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के लिए हम सीधे तौर पर अमित शाह को जिम्मेदार मानते हैं. उन्होंने ही हमारे छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था. उन्होंने ही हमारे छात्रों के खिलाफ पैलेट गन समेत घातक हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. हमारे लिए यह एक बुनियादी मुद्दा है. हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारी अपनी ही फोर्स भारत के भविष्य पर गोली चलाए. संसद में यह एक बड़ा मुद्दा होगा. जाहिर है, जैसा कि मैंने कहा, छात्र प्रधानमंत्री से माफी की भी मांग कर रहे हैं. ये विरोध प्रदर्शन हुआ है, और इसके पीछे की गहरी वजह ये है कि भारत के सिस्टम – नौकरी पैदा करने का सिस्टम, शिक्षा व्यवस्था, संस्थागत ढांचा और मीडिया सिस्टम – बर्बाद हो चुके हैं. वो अब ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इसके नतीजे भी सामने आ रहे हैं. हम अभी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. गंभीर आर्थिक संकट के समय में ये सिस्टम और भी ज्यादा अहम हो जाते हैं. सरकार को यह समझना चाहिए कि यहां जो हुआ है, वह एक बहुत बड़ी समस्या का बस एक हिस्सा है. सरकार को भारत के लोगों की बात सुननी शुरू करनी होगी. यह उनके लिए एक चेतावनी है. यह भारत के छात्रों और विपक्ष की ओर से एक चेतावनी है कि आप भारत को उस तरह नहीं चला सकते जैसे अब तक चलाते रहे हैं. यह आपकी निजी जागीर नहीं है. यह आपकी अपनी चीज नहीं है. यह देश भारत के लोगों का है. यह भारत के संविधान का है. ये सभी संस्थाएं आपकी नहीं हैं. अगर आप इसी रास्ते पर चलते रहे, तो आप देखेंगे कि जो अभी हुआ है, वह 10 गुना बड़े पैमाने पर होगा. यही मुख्य संदेश है.’

राहुल गांधी ने किया था प्रदर्शन

राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ कुछ दिनों पहले लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया था. पार्टी ने छात्रों की बात आगे रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था. उस वक्त सुरक्षाकर्मियों ने राहुल गांधी को वहां से हटा दिया था, जिसको लेकर काफी राजनीति हुई थी. इस प्रदर्शन की खबर सरकार को पहले से नहीं थी, कांग्रेस की तरफ से ये फैसला अचानक लिया गया था, जिसको लेकर सत्तापक्ष हैरान रह गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ