आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को दी राज्यसभा में बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया फ्लोर लीडर

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में फ्लोर लीडर बनाने का फैसला लिया है। अभी तक यह पद जेल में बंद संजय सिंह के पास था।

Raghav Chaddha
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में संजय सिंह के स्थान पर पार्टी का नेता नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राज्यसभा चेयरमैन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में राघव चड्ढा उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे।

बता दें कि संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं। राज्यसभा सचिवालय में सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि चड्ढा को फ्लोर लीडर नियुक्त करने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं और पार्टी के सदन में 10 सदस्य हैं।

विज्ञापन

हाल ही में खत्म हुआ था राज्यसभा से निलंबन

बता दें कि बीती चार दिसंबर को ही चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन समाप्त हुआ था। इस दौरान वह 115 दिन कर उच्च सदन से निलंबित रहे थे। उनके ऊपर यह कार्रवाई दिल्ली सेवा बिल पर एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में की गई थी। इसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बाद आप के पास राज्यसभा में सबसे ज्यादा सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ