IND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है.

IND vs WI T20

भारत और विंडीज का टी20 रिकॉर्ड (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. पहले दो वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. वहीं तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने मुकाबला जीता. पूरी सीरीज में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. टीम इंडिया की गेंदबाजी फ्लॉप रही. खैर अब बारी टी20 सीरीज की है. दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाना है. उम्मीद के मुताबिक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. विंडीज की टीम में खतरनाक बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए आपको भारत-विंडीज के टी20 रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज का टी20 रिकॉर्ड

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में बढ़िया रिकॉर्ड है. भारतीय टीम काफी मजबूत है. हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता. इससे पहले अफगानिस्तान को 3-0 से हराया. भारत को उसके घर पर हराना बहुत कठिन काम है. विंडीज को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप तगड़ी है. सभी खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. अभिषेक वर्मा और तिलक वर्मा ने पाक के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 2009 में खेला गया था. टी20 की शुरुआत 2006 में हुई थी. भारत-विंडीज के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. भारत ने 20 मैचों में जीत हासिल की है. वेस्टइंडीज को 10 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया है. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था. वहां पर भारत ने विंडीज को पांच विकेट से मात दी थी. मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे. भारत ने चार गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था.

विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

वेस्टइंडीज के सामने भारतीय टीम काफी मजबूत नज़र आ रही है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में हैं. खासतौर पर अभिषेक ने पाक के खिलाफ हाल ही में तूफानी अर्धशतक लगाया था. दोनों टीम के लिए काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. ईशान किशन और तिलक वर्मा भी लय में हैं. अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने भी बढ़िया काम किया है. टीम इंडिया की गेंदबाजी थोड़ा कमजोर नज़र आ रही है. अर्शदीप सिंह के साथ टीम में प्रिंस यादव और मयंक यादव हैं. प्रिंस और मयंक ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ