---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, तापमान में गिरावट से आम जन-जीवन प्रभावित; जानें आपके शहर का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आइये जानते हैं दिल्ली समेत देशभर के शहरों में क्या रहा मौसम का हाल?

---विज्ञापन---

Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है मगर उसका अहसास केवल उन लोगों को हो रहा है जो सुबह 5-6 बजे घर से बाहर निकलते हो। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से भी कम था। वहीं शिमला में 6.8 डिग्री, डलहौजी में 6.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया।

सुबह 4 बजे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आस-पास रहती है। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप खिलती है जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री के आस-पास पहुंच जाता है। वहीं उधर पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। शिमला में अधिकतम तापमान दिल्ली की तुलना में कम रहता है। शुक्रवार को यहां का तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Nirbhaya Kand के 11 सालः वो तारीख…जिसने इतिहास में दर्ज कर दी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

इतना रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की माने तो लोदी रोड़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और नोएडा में 6.6 डिग्री, आया नगर में 6 डिग्री, मंगेशपुर में 6.1 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार पारे में गिरावट की मुख्य वजह आसमान साफ होना है। आईएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 17 दिसंबर तक तापमान में फिर से गिरावट देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों पारा गिरा

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग जिलों में 16 और 17 दिसंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः फिर याद आई निर्भया! चलती बस में दलित महिला से गैंगरेप, कानपुर से जयपुर जा रही थी पीड़िता

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 16, 2023 08:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola