सूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में होंगे. कुछ खिलाड़ियों के पास इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने का सुनहरा मौका है. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

mohammad shami shreyas iyer

रणजी ट्रॉफी के जरिए कुछ खिलाड़ियों के पास वापसी का मौका (Image: ANI)

Ranji Trophy 2026-27: भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत होने जा रही है. 11 अक्टूबर से भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी शुरू हो जाएगी. भारत के सभी राज्यों के खिलाड़ी इस रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. रणजी नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म माना जाता है. इस टूर्नामेंट के जरिए अनुभवी खिलाड़ियों के पास टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी ठोकने का भी सुनहरा मौका होता है.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सीजन में कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे और अच्छा प्रदर्शन करके वह टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटा सकते हैं. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो रणजी ट्रॉफी के जरिए भारतीय टीम में कमबैक कर सकते हैं.

विज्ञापन

1. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव भारतीय T20I टीम से बाहर हो गए हैं. इसी वजह से उन्होंने अब मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में खेलने का फैसला किया है. सूर्या इस सीजन में रनों की बारिश करके भारतीय टेस्ट और सीमित ओवरों की टीम में वापसी के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं.

2. मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी को लगातार घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया में वापसी करने का मौका नहीं मिल रहा है. हालांकि, अब अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है. ऐसे में मोहम्मद शमी की वापसी संभव है. उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए फिर से रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाना होगा.

विज्ञापन

3. ईशान किशन

ईशान किशन ने घरेलू सीजन में शानदार बल्लेबाजी के दम पर T20I टीम में जगह बनाई और फिर वनडे स्क्वाड का भी हिस्सा बन गए. हाल ही में दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. वह टेस्ट टीम में जगह बनाने के करीब हैं. रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में अगर ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

4. पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन के लिए महाराष्ट्र का कप्तान नियुक्त किया गया है. पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी कमाल कर रही है. हालांकि, टीम इंडिया को एक बैकअप ओपनर की जरूरत है. अगर पृथ्वी रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं.

5. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार को फैंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में देखना चाहते हैं. हालांकि, भुवनेश्वर को इसके लिए खुद को साबित करना होगा. वह रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और यहां अच्छा प्रदर्शन करके वे अपनी फिटनेस साबित कर सकते हैं. इसी के साथ वह वनडे टीम में वापसी का दावा भी ठोक सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ