IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने T20I सीरीज शुरू होने से ठीक पहले अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. ODI सीरीज में रनों की बारिश करने वाले आमिर जंगू को वेस्टइंडीज ने अपने T20I स्क्वाड में शामिल किया गया है.

amir jangoo kl rahul ind vs wi

आमिर जंगू ने T20I स्क्वाड में बनाई जगह (Image: ANI)

Amir Jangoo Added WI Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस श्रृंखला की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. वनडे सीरीज में अपनी जोरदार बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले आमिर जंगू को T20I श्रृंखला में भी शामिल कर लिया गया है. बता दें कि आमिर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे. उन्हें T20I टीम में ज्वेल एंड्रयू के बैकअप के रूप में जगह दी गई है.

विज्ञापन

T20I स्क्वाड में आमिर जांगू की एंट्री

विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू की T20I स्क्वाड में एंट्री हो गई है. ज्वेल एंड्रयू को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उंगली में चोट आई थी. एंड्रयू सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं और अभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. उनके बैकअप के रूप में आमिर जंगू की स्क्वाड में अचानक एंट्री हुई है.

विज्ञापन

एंड्रयू को दूसरे ODI में मौका नहीं मिला था और तीसरे मैच में उनका कमबैक हुआ था. नमन धीर का कैच पकड़ने की कोशिश में वह चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया था. अच्छी बात यह है कि एंड्रयू को किसी भी तरह का फ्रैक्चर नहीं है लेकिन वह अभी फिट भी नहीं हैं. इसी वजह से आमिर को बैकअप के तौर पर स्क्वाड में जगह दी गई है. बता दें कि ज्वेल पूरी सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं. अगर कुछ मैचों बाद वह फिट हुए, तो टीम में उनकी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

आमिर जंगू को ODI में अच्छा प्रदर्शन करने का मिला इनाम

आमिर जंगू ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 3 मैचों में 135.79 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए. उनका औसत 119.50 का रहा और उनका सर्वाधिक स्कोर 114 रन का रहा. सीरीज में आमिर ने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. अभी वह शानदार फॉर्म में हैं, जिस वजह से उन्हें T20I टीम में भी जगह मिली.

अब तक आमिर जंगू ने 7 T20I मैचों में हिस्सा लिया है और 163 रन बनाए. उनका औसत 32.60 का रहा है और उन्होंने 120.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. जंगू के नाम T20I में एक अर्धशतक है. अब भारत के खिलाफ उनके पास अपना T20I रिकॉर्ड और बेहतर करने का मौका होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ